Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि, DMFT और नीति आयोग निधि से चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

SHARE:

  • उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
  • समयबद्ध कार्यान्वयन से जनता को मिलेगा लाभ

फतेह लाइव, रिपोर्टर

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) तथा नीति आयोग की निधि से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला योजना पदाधिकारी मृत्यंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने एवं कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज-2 का भूमिपूजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विकास कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता पर जोर

बैठक में डीएमएफटी निधि के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना से संबंधित योजनाओं की प्रगति का विशेष निरीक्षण किया गया. नीति आयोग द्वारा अनुशंसित आकांक्षी जिला कार्यक्रम की योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि सभी योजनाएं समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त तरीके से पूरी होनी चाहिए ताकि आम जनता को उनका लाभ जल्द मिल सके. उन्होंने भौतिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय उपयोगिता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर