WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : बेंगाबाद में हथियार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

  • गुप्त सूचना पर एसपी गिरिडीह के नेतृत्व में छापामारी, देशी कट्टा समेत मोबाइल फोन बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बेंगाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बिझैया में एक युवक अपराध की नियत से हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, गिरिडीह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया. इस टीम ने ग्राम बिझैया में भुखन महतो के घर के आस-पास छानबीन की. इस दौरान नीला रंग का सर्ट और नीला जीन्स पहने एक युवक संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जैसे ही पुलिस दल उसके करीब पहुंचा, युवक भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे भुखन महतो के खुले आंगन में पकड़ लिया गया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : ईद-उल-जुहा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गिरिडीह पुलिस ने नाकाम की अपराधियों की मंशा

पकड़े गए युवक ने अपना नाम चंदन कुमार वर्मा बताया. उसकी उम्र करीब 19 वर्ष है और वह ग्राम जोरासांख, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह का रहने वाला है. तलाशी के दौरान उसके दाहिने कमर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसमें एक जिंदा गोली लोड थी. इसके साथ ही जींस के बॉयज़ पॉकेट से एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी मिला. उक्त मोबाइल में एयरटेल सिम कार्ड लगा हुआ था. पुलिस ने बरामद सामान को विधिवत जप्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में बेंगाबाद थाना में 06.06.2025 को 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : जिले में सभी अंचल अधिकारी प्रतिदिन करेंगे राजस्व मामलों की सुनवाई

हथियारबंद युवकों की बढ़ती गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती

इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जीतवाहन उरांव, महिला मुंशी ममता कुमारी, मुंशी अंचल कैम्प बेंगाबाद जितेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी विजय मंडल, विभूति देव, सिपाही बुद्धेश्वर सरदार और प्रमोद दास शामिल थे. यह टीम लगातार अपराध नियंत्रण एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सक्रिय है. गिरिडीह पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना टली है और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर