Breaking News
Baba Ramdev Jamshedpur Visit : बाबा रामदेव से मिले भाजपा युवा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Jamshedpur : गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधानगी किसी की नहीं, गुरुपर्व के बाद सीजीपीसी देखेगी मामला Jamshedpur : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की समस्याएं उठीं, NS ग्रेड का मुद्दा भी प्रमुखता से आया Giridih Sikh’S Activity : गुरबाणी कीर्तन से भक्तिमय हुआ प्रभात फेरी का माहौल, संगत पर बरसाए गए फूल, देखें – Video Jamshedpur : ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि शंकर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड Giridih Police : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी सख्त, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पंचायत क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप और पंचायत भवन की शोभा बढ़ा रही फॉगिंग मशीन

SHARE:

जिम्मेवार लोगों से कारण पृच्छा की उठाई मांग, अंकित ने डीसी को किया ट्वीट

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के विभिन्न पंचायत क्षेत्र इन दिनों डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रकोप से जूझ रहे हैं। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 05 के कुछ क्षेत्र डेंगू के हॉट स्पॉट जोन के रूप में चिंहित भी हुए हैं। इसी क्षेत्र से सटे पश्चिम घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही और संवेदनहीनता का एक मामला सामने आया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने इस बाबत ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए पंचायत की मुखिया एवं अन्य पर जनहित के मामलों पर लापरवाही एवं शिथिलता बरतने का आरोप लगाया है। शेयर किये गये वीडियो में दिखाया गया है की पश्चिम घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में फॉगिंग मशीन डब्बे में पैक कर के रखा हुआ है। दावा है की यह मशीन ग्राम पंचायत के पिछले कार्यकाल में तत्कालीन मुखिया विजय हांसदा के कार्यकाल में पंचायत फंड से खरीदी गई थी, ताकि ग्रामीणों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाया जा सके।

Gambhir Car Associate Motion Ads

मशीन खरीद के कुछ ही दिनों बाद चुनाव हुआ और बतौर मुखिया गुलाबी सिंह सरदार निर्वाचित हुई। वर्तमान मुखिया एवं उनके लोगों ने अब तक इस आशय में सुध लेना उचित नहीं समझा है। बहरहाल अब तक यह फॉगिंग मशीन पंचायत भवन की शोभा बढ़ाने की वस्तु बन कर सीमित रह गई है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने पंचायत प्रतिनिधियों पर ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा की यह लापरवाही और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। जहां बड़ी संख्या में लोग मच्छर जनित रोगों से नित दिन बीमार पड़ रहे हैं. उनसे बचाव की दिशा में उपकरण होने के बावजूद पश्चिम घोड़ाबंधा ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने इच्छाशक्ति नहीं दर्शाया है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने अपने ट्वीट के मार्फ़त इस मामले को जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित डीडीसी मनीष कुमार एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रवीन कुमार के संज्ञान में लाया है।

मांग किया है की इस मामले में प्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होनी चाहिये। इसके लिए कारण पृच्छा करने सहित अन्य विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित हो,  क्योंकि यह जानबूझकर आम जनता को गंभीर संक्रामक रोग से बचाव नहीं करने का मामला है। अंकित आनंद ने उम्मीद जताया है की जिला प्रशासन इस मामले में उचित संज्ञान लेकर पहल करेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर