Breaking News
Special Kirtan Darbar in Jamshedpur : श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुरमत समागम Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को जाड़े में बंद करने के विरोध में सिख संगत ने उठाई आवाज Announcement of agitation against the Railways : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, CGPC कार्यालय में रविवार को बुलाई गई विशेष बैठक Britain : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਡਿਪਲੋਮੈਟਿਕ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੇ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਬ੍ਰਿਟੇਨ, ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਧਿਆ ਦਬਾਅ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ Delhi : ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਪਤਿਤਪੁਣੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਰਹੀ ਨੌਜੁਆਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिम्मेदारी से व्यवहार करें, एक-दूसरे का सहयोग करें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें : फादर सेबेस्टियन जॉर्ज

SHARE:

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में नए सत्र 2025-2027 की हुई भव्य शुरुआत

फ़तेह लाइव,डेस्क  

भारत के अग्रणी और सबसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में से एक, एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सोमवार को टाटा ऑडिटोरियम में एक प्रेरणादायक प्रार्थना सभा और स्वागत समारोह के साथ अपने शैक्षणिक सत्र 2025-27 का शुभारंभ किया. इस अवसर पर चार प्रमुख कार्यक्रमों में चुने गए कुल 429 नवनामांकित छात्रों का औपचारिक रूप से संस्थान में स्वागत किया गया. समारोह में मुख्य संबोधन करते हुए एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर (डॉ.) सेबेस्टियन जॉर्ज, एस.जे. ने कहा एक्सएलआरआइ अब आपका परिवार है. जिम्मेदारी से व्यवहार करें, एक-दूसरे का साथ दें और खास तौर पर पढ़ाई पर ध्यान दें.

असफलताओं से सीखें, अपनी क्षमताएं पहचानें और डिस्ट्रैक्शन से दूर रहें. सीखें, पुनः सीखें और अनसीखा भी करें. फादर सबेस्टियन ने कहा कि समस्याओं और परिस्थितियों में फर्क करना सीखें. समस्याओं के समाधान होते हैं, परिस्थितियों को समझदारी से संभालना पड़ता है. इस दौरान गीता, बाइबल, गुरु ग्रंथ साहिब और कुरान से आध्यात्मिक पंक्तियों का पाठ किया गया, जिससे एकता, नैतिकता और विवेकपूर्ण जीवन का संदेश विद्यार्थियों को दिया गया. कार्यक्रम की समाप्ति दीप प्रज्वलन और एक्सएलआरआइ के सम्मान शपथ के साथ हुई, जिसे डॉ. संजय पात्रो ने संपन्न कराया. इसमें छात्रों ने नैतिक मूल्यों, समावेशिता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. समारोह के अंत में एक्सएलआरआइ की विरासत और भविष्य की दृष्टि पर एक प्रेरक वीडियो प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद मेंटर्स और विद्यार्थियों के बीच संवाद सत्र हुआ, जिसने संस्थान के पारिवारिक वातावरण और सहयोग की भावना को और सशक्त किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

किस कोर्स के कितने विद्यार्थियों का हुआ है चयन
पीजीडीएम ( बीएम ) : 215 छात्र
पीजीडीएम ( एचआरएम ) : 180 छात्र
पीजीडीएम (एलएससीएम रटगर्स ड्यूल डिग्री): 14 छात्र
एफपीएम (डॉक्टोरल प्रोग्राम): 20 छात्र

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर