Jamshedpur : डेंगू का बढ़ता प्रकोप महामारी का रूप ना लेले: बबलू झा, स्वास्थ्य मंत्री और डीसी से कांग्रेस नेता ने की ये मांग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

डेंगू के मच्छर को मादा एडीज मच्छर कहते हैं। चीते जैसे धारियां वाले एडिज इजिप्ट मच्छर के काटने से शरीर में डेंगू फैलता है।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने उपायुक्त को ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि शहर में डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ रहा है, परंतु संक्रमित 10 का डाटा बताया जा रहा है, जो बहुत ही चिंताजनक है। जमशेदपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर्स के चिकित्सा केंद्रो में लंबी लंबी कतारें डेंगू बीमारी को लेकर लगी हुई है। परिजन काफी परेशान है। चुकी शहर का बदलता मौसम के कारण एवं जमा हुआ पानी के वजह से डेंगू मच्छर पनप रहे हैं।

डेंगू के मच्छर के काटते ही लक्षण महसूस होने नहीं लगेंगे। इसका प्रभाव 3 से 5 दिनों बाद होना शुरू होता है। इसमें मरीज को ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार आता है। सिर, मांसपेशियों, आंखों की पलकों और जोड़ों में दर्द होता है। इसमें चेहरे और छाती पर लाल गुलाबी रंग के रैशेज भी हो सकते हैं। ऐसे में तत्काल डॉक्टर के पास जाना जरूरी हो जाता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बब्लू झा ने उपायुक्त एवम स्वास्थ आपदा मंत्री बन्ना गुप्ता से आग्रह किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर के बारीडीह बस्ती, बिरसानगर, मानगो, जुगसलाई, कदमा सोनारी, साकची एवम अन्य बस्तियों इलाको में नालियों की साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवम कचड़ा का उठाओ निरंतर चालू रखने से भी डेंगू के प्रकोप से बहुत हद तक बचा जा सकता है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें