WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तीसरी सोमवारी में जलाभिषेक यात्रा की सफलता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की, मौजूद रहे मुख्य संरक्षक रघुवर दास, सामूहिक जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे मंदिर समिति के सदस्य

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सूर्य मंदिर समिती द्वारा पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा की सफलता को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की। एक ओर जहां मंदिर समिति के सदस्यगण जलाभिषेक यात्रा के आयोजन को आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने में जुटी है। तो वहीं, गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तैयारी की समीक्षा बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री सह समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, जलाभिषेक यात्रा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव समेत पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यगण शामिल हुए। बैठक में जलाभिषेक यात्रा के संबंध में गठित उप-समिति में विभिन्न कार्यों के लिए नियुक्त किये गए दायित्वधारी सदस्यों से उनके प्रभार वाले कार्यों के अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस दौरान जलाभिषेक यात्रा, झांकी, ट्रैफिक, पेयजल, मेडिकल टीम, बेरिकेडिंग, भगवान भोलेनाथ को जलार्पण, महाप्रसाद, विद्युत एवं पुष्प सज्जा इत्यादि से संबंधित कार्य सहित जलाभिषेक यात्रा के दृष्टिकोण से किए जाने वाले व्यवस्थाओं को लेकर उपस्थित सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया एवं सुझाव भी लिये गये। प्राप्त सुझावों को संबंधित प्रभार वाले लोगों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। जलाभिषेक यात्रा के गंतव्य स्थान बारीडीह हरि मंदिर मैदान से निकलने को लेकर आवश्यक तैयारी, संध्याकाल में महाशिवालाय की महाआरती एवं यात्रा की रूपरेखा की तैयारी को अंतिम रुप दिया गया। श्रावण माह के तीसरी सोमवारी को आकर्षक लाइटों से सूर्यधाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र पूरी तरह चकाचौंध रहेगी। इसके साथ ही, मंदिर मार्ग के अलग-अलग रूटों पर भी साज-सज्जा की जा रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 21 अगस्त को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 25 हजार महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है। तृतीय सोमवारी के अवसर पर जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिवभक्त हाथों में जल लेकर सूर्य मंदिर शिवालय में जलार्पण करते हैं। जिसमें सूर्य मंदिर के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के संग हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। पिछले कई वर्षों से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य एवं व्यवस्थित रूप में सम्पन्न होता आया है। प्रातः 6 बजे से श्रद्धालु बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे जहां स्वर्णरेखा नदी में 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक का संकल्प कराया जाएगा। इसके पश्चात, हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे।

जलाभिषेक यात्रा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव ने बताया कि यात्रा के दौरान भक्तिमय संगीत, विशालकाय शिवलिंग, मनोरम झांकी के साथ बुलडोजर से पुष्पवर्षा की जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ और व्रतधारी श्रद्धालुओं के सहूलियत हेतु बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज अरघा के माध्यम से जलार्पण की तैयारी की गई है। पूरे रास्ते में यातायात नियंत्रण करने और सूर्य मंदिर में सहयोग हेतु 200 से अधिक सूर्यधाम सेवक सक्रिय रहेंगे। जलाभिषेक यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में स्वच्छ एवं निर्मल जल का छिड़काव किया जाएगा। वहीं, जलार्पण के पश्चात सोन मंडप परिसर में महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था है। जहां प्रसाद वितरण के 20 काउंटर एवं पानी के 15 काउंटर लगाए जाएंगे। जिसको लेकर मंदिर समिति के सदस्यगण सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि जमशेदपुरवासियों के सहयोग और आस्था से जलाभिषेक यात्रा ऐतिहासिक एवं भव्य रूप में सफल होगी।

बैठक में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, संजीव सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, लक्ष्मीकांत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, नीरज सिंह, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, बबुआ सिंह, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, अजय सिंह, ज्ञान प्रकाश, विकास शर्मा, रॉकी सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, बोलटू सरकार, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, उमेश साव, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, रंजीत सिंह, दीपक सिंह, ऋषव सिंह, धनेश्वर सिंह, ओम पोद्दार, सरस्वती साहू, रंजीत खेड़ा, अनिमेष सिंह, नमिता पाठक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर