Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर कार से मिला महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव, फर्जी नंबर प्लेट से खुला राज

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी ऊर्फ ‘कमल कौर भाभी’ का शव बरामद हुआ। घटना आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग की है, जहां एक संदिग्ध हालत में खड़ी कार से बदबू आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार की पिछली सीट पर एक महिला का सड़ा-गला शव मिला, जिसके शीशे पूरी तरह बंद थे। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान सोशल मीडिया पर सक्रिय कंचन कुमारी के रूप में हुई, जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 3.84 लाख फॉलोअर्स थे। वह मनोरंजन और जीवनशैली से जुड़ा कंटेंट बनाती थीं और युवाओं में काफ़ी लोकप्रिय थीं।

कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक संदिग्ध कार खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसमें महिला का शव मिला, जो लगभग तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस को शक है कि इस पूरे मामले में कोई गहरी साजिश हो सकती है, क्योंकि कार की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कार में मौजूद सामान की बारीकी से जांच की जा रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी इस पूरे मामले में अपनी सक्रियता दिखाई और सबसे पहले पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही हत्या के कारण और अपराधियों की पहचान सामने आने की उम्मीद है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर