Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 19 को जदयू महिला मोर्चा का सम्मेलन, खीरू महतो भी आयेंगे

SHARE:

सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि, रेणु पाणिकर होंगी विशिष्ट अतिथि

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा के तत्वावधान में दिनांक 19 जून को महिला कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर के सभागार में होगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर सभागार में होगा आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे. विशिष्ट अतिथि जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री रेणु पाणिकर होंगी. सम्मानित अतिथि के रूप में राज्यसभा के सदस्य और जदयू झारखंड के अध्यक्ष खीरू महतो उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्ष अमृता मिश्रा करेंगी.

अमृता मिश्रा करेंगी कार्यक्रम की अध्यक्षता

यहां जारी एक विज्ञप्ति में अमृता मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दो उद्देश्य हैं. पहला सदस्यता अभियान को गति देना क्योंकि सांगठनिक मजबूती के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं होता. इसलिए महिला मोर्चा को अपनी ताकत बढ़ानी ही होगी जिसका पहला चरण संख्याबल में गुणात्मक बढ़ोतरी है.

अमृता मिश्रा ने बताया कि दूसरा मकसद है महिलाओं को सम्मानित करना. ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जिन्हें लंबे अरसे से काम करने के बावजूद रिकॉग्निशन नहीं मिला. चाहे वह पार्टी से संबंधित हों या समाज के अन्य हिस्से से. किसी को रिकग्नाइज करने से उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है. इसलिए महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.

उन्होंने महिलाओं से 19 जून को तीन घंटे का वक्त निकाल कर इस समारोह में आने की अपील की ताकि महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों को वो सुन सकें और आगामी दिनों के संघर्ष के लिए खुद को तैयार कर पाएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर