WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : ऑपरेशन “अमानत” के तहत आरपीएफ/झालदा ने यात्री का छूटा बैग सुरक्षित लौटाया

SHARE:

  • स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में छूटा था महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग, आरपीएफ की तत्परता से मिला वापस
  • महत्वपूर्ण दस्तावेज और दवाइयों से भरा बैग लौटाकर आरपीएफ ने फिर जीता भरोसा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

आरपीएफ/रांची मंडल के कमांडेंट श्री पवन कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सहयोग को प्राथमिकता दी जा रही है. इसी क्रम में 22 जून 2025 को आरपीएफ पोस्ट/झालदा को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12818 (स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस) के कोच H1 (सी केबिन), बर्थ संख्या 07 पर एक यात्री का बैग छूट गया है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई बलराम कुमार और कांस्टेबल एल.एम.एन. सहदेव ने झालदा स्टेशन पर ट्रेन के आगमन के समय संबंधित कोच की जांच की, जिसमें एक काला झोला/बैग बरामद हुआ. बैग को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट/झालदा में जमा कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें : Potka : सबर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु पोटका में विशेष कैंप का आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरपीएफ की मुस्तैदी से यात्री को मिली राहत, मोबाइल पर संपर्क कर बुलाया गया पोस्ट

बोकारो निवासी यात्री आनंद शंकर सिंह (उम्र 32 वर्ष) को मोबाइल से सूचित किया गया, जो पोस्ट पर पहुंचकर बैग की पहचान अपनी निजी संपत्ति के रूप में की. उन्होंने बताया कि वे 21 जून को आनंद विहार से बोकारो की यात्रा पर थे और जल्दबाजी में बैग ट्रेन में ही भूल गए. बैग में दवाइयाँ और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,000/- थी. पहचान व दस्तावेज सत्यापन के बाद बैग उन्हें विधिवत सुपुर्द कर दिया गया. आनंद शंकर सिंह ने आरपीएफ की ईमानदारी, सजगता और तत्परता के लिए आभार प्रकट किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर