Jamshedpur : सांप काटने से मृत पराव मुर्मू के परिजनों से मिले पीएलवी, मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा

SHARE:

  • राज्य सरकार से मिलने वाले चार लाख के मुआवजा हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू, लीगल एड क्लिनिक करेगा सहयोग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत चांदपुर पंचायत के पोड़ाभूमरी गांव में एक माह पूर्व जहरीले सांप के काटने से पराव मुर्मू उर्फ घसिया मुर्मू की मौत हो गई थी. इस मामले में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पीएलवी चयन कुमार मंडल, छाकु माझी एवं कुरूमीता मुर्मू ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की. जानकारी के अनुसार, रात 12 बजे पराव को सांप ने काटा और सुबह 4 बजे उसने यह जानकारी अपने बड़े भाई को दी. तब तक शरीर में ज़हर फैल चुका था. परिजन ने तत्काल एंबुलेंस मंगवाकर एमजीएम अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही पराव की मौत हो गई. पीएलवी छाकु माझी द्वारा पीएलवी चयन मंडल को सूचना दी गई, जिन्होंने पोटका थाना प्रभारी को फोन कर जानकारी दी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Potka : मोहर्रम एवं रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जहरीले सांप के काटने से गई जान, समय पर इलाज न मिलने से परिजनों में शोक

मृतक के परिजनों को राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन योजना के तहत चार लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान है. इसे लेकर पीएलवी टीम ने परिजनों को जागरूक किया और मृत्यु प्रमाण हेतु आवेदन फॉर्म भी उपलब्ध कराया. साथ ही, सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करने और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर लीगल एड क्लिनिक, पोटका से संपर्क करने की सलाह दी गई. पीएलवी ने भरोसा दिलाया कि मुआवजा की राशि समय पर दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा. मौके पर मृतक के बड़े भाई और भाभी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें