WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

SHARE:

जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

मंडल कार्यालय एवं बूथों पर भी मनाई गई पुण्यतिथि

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 72वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जिला एवं मंडल स्तर पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि आज हम ऐसे महापुरुष का बलिदान दिवस मना रहे हैं, जिन्होंने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण किया था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे मायनों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी कभी किसी पद के मोहताज नहीं रहे, बल्कि देश सेवा ही उनका परम लक्ष्य था। हम सभी को उनके जीवन आदर्शों एवं कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देश हित होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए रास्ते पर चलकर माँ भारती को परम् वैभव तक ले जाने के लिए संकल्पित है।

विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों के मंडल कार्यालय एवं मंडल अधीन बूथों पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को श्रद्धाभाव से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, अमित सिंह, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के, सागर राय, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, रविन्द्र सिंह सिसोदिया,हरे राम यादव, चिंटू सिंह, अनूप सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, दीपक मुखर्जी समेत अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर