Bokaro : हाथियों के समूह के हमले से एक ग्रामीण की मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो जिला के हद में गोमिया के ग्रामीण हलकों में जंगली हाथियों का उत्पात ने एक ग्रामीण की जान ले ली है। इसे लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते 25 जून की रात्रि हाथियों के समूह ने गोमिया प्रखंड के हद में महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्रामीण हलकों में अचानक हमला कर दिया। इस क्रम में धर्मपुर गांव में निर्माणधीन क्रेशर का कार्य चल रहा है, उक्त स्थल पर मजदूर एवं मिस्त्री दिनभर कार्य करने के बाद रात में अर्ध निर्मित सीट के कमरे में विश्राम कर रहे थे। रात्रि लगभग 11 बजे हाथियों का समूह पहुंचकर दीवार को गिराने लगा, इससे वहां आराम कर रहे मजदूरों में अफरा तफरी मच गई।

मजदूर इधर-उधर भागने लगे, तभी हाथियों की चपेट में पश्चिम बंगाल के वर्तमान जिला के हद में कुल्टी रहिवासी 49 वर्षीय कलाम अंसारी आ गया। हाथियों ने उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई। वहां रखे सामान को भी हाथियों ने नष्ट कर दिया। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुखिया द्वारा वन विभाग एवं महुआटांड़ पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। दूसरी ओर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जो 26 जून को धर्मपुर गांव पहुंचे। उक्त घटना को लेकर महुआटांड़ के रहिवासियों ने आक्रोश जाहिर करते हुए हाथी भगाओ दल को सक्रिय करने एवं संसाधनों की मांग की, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति दोबारा ना हो।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें