Jamshedpur : नामदा बस्ती गुरुद्वारा के वरीय उपाध्यक्ष सिकंदर सिंह की माता प्रीतम कौर का निधन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के नामदा बस्ती गुरुद्वारा के वरीय उपाध्यक्ष सिकंदर सिंह की माता प्रीतम कौर उम्र 82 वर्ष का निधन हो गया. वे कुछ दिन से बीमार चल रही थी. वे अपने चार पुत्र बलविंदर सिंह, सिकंदर सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह एवं दो पुत्रियां का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं.

उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, चंचल सिंह उपाध्यक्ष एवं नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरु चरण सिंह बिल्ला, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, वाइस चेयरमैन कमलजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, उपाध्यक्ष एवं नमदा बस्ती सभा की प्रधान बलविंदर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, परमजीत कौर आशा का आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उनके पुत्र सरदार सिकंदर सिंह ने बताया कि उनकी अंतिम शव यात्रा नामदा बस्ती स्थित निवास स्थान से दोपहर 1 बजे स्वर्णरेखा घाट मानगो के लिए रवाना होगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें