Bokaro : तेनुघाट में सैकड़ों कबूतरों की रहस्यमयी मौत, जहर देकर मारने का आरोप

SHARE:

  • चांपी पंचायत में भुनेश्वर और दर्शन महतो के पालित कबूतरों को किसी ने जहरीला दाना खिलाया, ग्रामीणों में आक्रोश
  • अंडों और चूजों पर भी संकट, कबूतर पालकों ने प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पेटरवार प्रखंड के चांपी पंचायत अंतर्गत स्कूल टांड़ निवासी भुनेश्वर महतो और दर्शन महतो के सैकड़ों पालित कबूतरों की शुक्रवार सुबह मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. परिजनों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने छत या खेत में जहरीला दाना डाल दिया, जिसे खाने के बाद कबूतर एक-एक कर गिरने लगे. दर्जनों घड़ा टांगकर कबूतर पालने वाले इन परिवारों ने बताया कि सुबह के समय कबूतर जैसे ही दाना चुग कर लौटे, कुछ छत पर, कुछ आंगन में और कुछ आसपास के खेत में मृत अवस्था में मिले. लगभग 100 से अधिक कबूतर मृत पाए गए, जबकि आधे से ज्यादा लौटकर भी नहीं आए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आईसीएसई 2025 के देश की टॉपर जमशेदपुर की शांभवी जायसवाल को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बेजुबानों की हत्या से ग्रामीणों में रोष, कबूतर पालकों को भारी नुकसान

पीड़ित भुनेश्वर और दर्शन महतो ने बताया कि अभी कई घड़ों में अंडे और चूजे भी हैं, जो अब बिना माता-पिता के मर जाएंगे. उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है. जिला परिषद सदस्य माला कुमारी और समाजसेवी नारायण प्रजापति ने घटनास्थल पर पहुंचकर अफसोस जताया और कहा कि बेजुबान पक्षियों के साथ ऐसी निर्दयता नहीं होनी चाहिए. घटना की सूचना पेटरवार सीओ और बीडीओ को दे दी गई है. ग्रामीण प्रशासन से त्वरित जांच और सख्त कदम की मांग कर रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर