Mumbai : सेंसेक्स 303 अंकों की तेजी के साथ 84,059 पर बंद, निफ्टी 25,638 तक पहुंचा

SHARE:

  • विदेशी निवेशकों की जोरदार खरीदारी से बाजार में बनी मजबूती, इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO खुला

फतेह लाइव, रिपोर्टर

शुक्रवार, 27 जून को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला. सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 84,059 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 89 अंक की तेजी के साथ 25,638 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी और 14 में गिरावट रही. एशियन पेंट्स का शेयर 3.1% चढ़ा, वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड समेत 11 शेयरों में 1% से अधिक की तेजी दर्ज की गई. दूसरी ओर, एक्सिस बैंक और इटरनल में 1% की गिरावट रही. निफ्टी में भी 50 में से 30 शेयरों ने बढ़त बनाई. सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो ऑयल एंड गैस में 1.19% की तेजी रही, जबकि रियल्टी सेक्टर में 1.55% की गिरावट दर्ज की गई.

इसे भी पढ़ें : Madhya Pradesh : छतरपुर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की अहम बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तेल-गैस शेयरों में उछाल, रियल्टी शेयरों में गिरावट

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो मिश्रित रुझान देखने को मिला. जापान का निक्केई 1.43% की तेजी के साथ 40,151 पर बंद हुआ जबकि कोरिया का कोस्पी 0.77% गिरकर 3,056 पर बंद हुआ. हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.17% गिरा और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70% टूट गया. अमेरिका में 26 जून को डाउ जोन्स 0.94% गिरकर 43,387 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक और S&P 500 में क्रमशः 0.97% और 0.80% की तेजी रही. विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 26 जून को कैश सेगमेंट में ₹12,594 करोड़ की जबरदस्त खरीदारी की, जबकि घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹195 करोड़ के शेयर बेचे. जून महीने में अब तक FIIs की कुल खरीदारी ₹6,923 करोड़ और DIIs की ₹69,765 करोड़ रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ श्री शिव शक्ति परिवार का जत्था

विदेशी निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी से बाजार में लौटी रफ्तार

इस बीच इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेस का IPO गुरुवार, 26 जून से ओपन हो गया है, जो 30 जून तक खुला रहेगा. कंपनी 3 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होगी. यह कंपनी क्रॉप प्रोटेक्शन, प्लांट न्यूट्रिएंट्स और बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स बनाती है. इससे पहले गुरुवार को भी बाजार ने जोरदार तेजी दिखाई थी. सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 83,755 पर और निफ्टी 304 अंक उछलकर 25,549 पर बंद हुआ था. इस हफ्ते शेयर बाजार में कुल 17 नए IPO खुले, जिनमें 6 मेनबोर्ड के हैं. इन IPO की बेहतर परफॉर्मेंस और बढ़ती लिक्विडिटी ने निवेशकों में भरोसा बढ़ाया है, जिससे IPO बाजार फिर से सक्रिय हो गया है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें