WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : बड़ा हाड़ियान, खैरपाल और भेलाडीह में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा

SHARE:

  • जय जगन्नाथ के नारों से गूंजा वातावरण, भारी संख्या में जुटे श्रद्धालु
  • कोवाली पुलिस रही सतर्क, रथ यात्रा सकुशल संपन्न, ग्रामीणों में दिखा खास उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड के बड़ा हाड़ियान, खैरपाल एवं भेलाडीह गांवों में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई. बड़ा हाड़ियान स्थित जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद तीनों विग्रहों को रथ पर विराजमान कर रथ यात्रा प्रारंभ की गई. भव्य जुलूस के रूप में भक्तगण रथ को खींचते हुए जय जगन्नाथ के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर ढोल-नगाड़े, शंखध्वनि और भजन की गूंज रही. रथ को मंदिर से मौसीबाड़ी तक ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ श्री शिव शक्ति परिवार का जत्था

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग पर रथ खींचते हुए दिखाई भक्ति

रथयात्रा की व्यवस्था शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान सुरक्षा बलों के साथ मौके पर मौजूद रहे. पूजा और यात्रा में पुजारी उपेंद्रनाथ दास, श्रीपति राउत, संजित पुरान, शिवशंकर दास, सत्य रंजन दास, कुंज बिहारी ज्योतिषी, प्रकाश चंद्र ज्योतिषी, अयोध्या खाड़वाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धा के साथ शामिल हुए. तीनों गांवों में रथयात्रा को लेकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखा गया. यह आयोजन सामाजिक और आध्यात्मिक एकता का परिचायक बना.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर