Jamshedpur : गोलमुरी में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

  • राजदेव बगान केबुल बस्ती में सनसनीखेज वारदात, पुरानी रंजिश बनी कारण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गोलमुरी थाना क्षेत्र के राजदेव बगान केबुल बस्ती में गुरुवार को एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाए जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पीड़िता सगुन कुमारी (15 वर्ष) को उसके ही पड़ोसी रोहित गुप्ता, रॉकी गुप्ता, पंकज गुप्ता और गुड़ी देवी ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अपने घर में जबरन बंधक बनाकर रखा. घटना की जानकारी मिलते ही जब सगुन के परिजन उसे छुड़ाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और महिला परिजनों के जेवरात छीन लिए. पीड़िता की मां शोभा देवी ने गोलमुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि यह घटना एक पुरानी रंजिश का परिणाम है और पहले भी आरोपी पक्ष से कई बार विवाद हो चुका है.

इसे भी पढ़ें : इजराइल-ईरान युद्ध के 12 दिन और संघर्ष विराम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. तत्पश्चात पुलिस ने छापेमारी करते हुए नामजद आरोपियों में से रोहित गुप्ता और रॉकी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी केबुल बस्ती के निवासी हैं और उनसे पूछताछ जारी है. वहीं पंकज गुप्ता और गुड़ी देवी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़िता व उसके परिवार को सुरक्षा देने की बात भी कही गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर