Breaking News
Sajjan Kumar Death Case : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਮੌਤ ‘ਤੇ ਸਰਨਾ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ – ਦੋਸ਼ੀ ਤਾਂ ਮਰ ਗਿਆ, ਪਰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦਾ ‘ਨਸਲਕੁਸ਼ੀ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਨੂੰਨ’ ਵਾਲਾ ਸਵਾਲ ਅਜੇ ਵੀ ਜ਼ਿੰਦਾ Delhi : ਅਮਰਨਾਥ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਕਵਚ, ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਬੰਦ—ਕੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵੀ ਧਰਮ ਹੁੰਦੇ ਹਨ?—ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Germany : ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 21 ਅਗਸਤ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਪੂਰਨ ਹਮਾਇਤ Tihar Jail : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰ ਹੋਈ ਮੌਤ – ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਅਫ਼ਸੋਸ—1984 ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਥਕ ਸਜ਼ਾ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣਾ Saraikela Court : 4 करोड़ गबन केस में आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज Jamshedpur : आलू गोदाम बना फ्लाई ऐश का ठिकाना? भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप, नाले से बस्तियों तक पहुंचा प्रदूषण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नए मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची में संशोधन के लिए भाजपा का दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान शुक्रवार से होगा प्रारंभ, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ताओ, लोगों को करेंगे जागरूक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

मिशन 2024 की चुनावी तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा इस दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान की शुरुआत शुक्रवार को होगी। 25 और 26 अगस्त के दो दिवसीय मतदाता चेतना महाअभियान के माध्यम से भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को 18 साल के ऊपर के युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने का लक्ष्य दिया है। इसके तहत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के वोटर आईडी कार्ड बनवाये जाएंगे। इसके साथ ही, जिन लोगों के नाम को लेकर वोटर लिस्ट में कोई त्रुटि है, उसे भी सुधार करवाया जाएगा। दो दिवसीय अभियान के तहत जिन लोगों के नाम किन्हीं कारणों से वोटर लिस्ट से हट गये थे, उनके नाम पुनः वोटर लिस्ट में जुड़वाये जाएंगे।

भाजपा जमशेदपुर महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा के द्वारा जारी पार्टी के प्रेस-विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी ने मतदाताओं के बीच चेतना जागृत करने के उद्देश्य से मतदाता चेतना महाअभियान की शुरुआत की है। विज्ञप्ति में बताया गया कि अगर यूवा 18 साल के हो गए हैं या एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट हुए हैं तो फ़ार्म छह भरे, एक फ़ोटो अपना आधार कार्ड, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र के साथ इस फ़ॉर्म को जमा कर दें। इस मुहिम के तहत कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करते हुए बताएंगे कि अगर मतदाता सूची में कोई अनाधिकृत वोटर, संदिग्ध का नाम है तो फ़ॉर्म -7 भरें। इसमें आपत्ति के समर्थन में दस्तावेज जैसे डेथ सर्टिफिकेट, ऑब्जेक्टिव एप्लीकेंट का EPIC नंबर भरकर जमा कर दें। घर-घर संपर्क करते हए भाजपा कार्यकर्ता ये भी बताएंगे कि अगर किन्हीं को अपने वोटर डिस्ट्रीब्यूशन में कोई सुधार करना है तो फॉर्म 8 को भरें। अगर आपको अपना पता बदलना है तो, पते की कॉपी फॉर्म -8 के साथ लगा दें, दिव्यांग व्यक्ति को चिन्हित करने के लिए दिव्यांग व्यक्ति का प्रमाण पत्र फॉर्म के साथ अटैच कर दें। इसके अतिरिक्त EPIC के पदस्थापन के लिए भी इसी फ़ॉर्म के ज़रिए आप सुधार करा सकते हैं। भाजपा की ओर से बताया गया कि फॉर्म भरने के लिए चुनाव आयोग की मतदाता सेवा पोर्टल www.voter.esi.gov.in पर लॉगिन करें अथवा मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क करें या अपने निकटतम भाजपा के बूथ एजेंट अथवा भाजपा कार्यालय से संपर्क करें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसमें जिम्मेदार राजनैतिक दल की भूमिका निभाते हुए भाजपा कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर युवाओं को नव मतदाता बनाने के लिए सम्पर्क करेगी। पार्टी का मत है कि शत प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र की मजबूती के साथ जवाबदेही भी बढेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश में नए मतदाता बनाने, मतदाता सूची के संशोधन में सहयोग के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए जनजागरण का कार्य भी करते है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सभी जिम्मेवार नागरिकों की लोकतंत्र के महापर्व यानि मतदान में भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वोटर चेतना महाअभियान के रूप में सकारात्मक पहल की गई है। इसके तहत जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है या अन्य कोई भी परेशानी है, इन सबको लेकर भारतीय जनता पार्टी समाधान हेतु सदैव तत्पर है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर