Potka : लव कुश आवासीय विद्यालय में घुसा नदी का पानी, छत पर फंसे रहे 162 छात्र, सभी सुरक्षित रेस्क्यू

SHARE:

  • ग्रामीणों व प्रशासन की तत्परता से चला सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी बच्चों को सुरक्षित परिजनों के हवाले किया गया
  • जिला प्रशासन की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, बच्चों को मिली राहत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत पांडरशोली गांव स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय में शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण गुर्रा नदी का पानी विद्यालय परिसर में घुस गया. विद्यालय पूरी तरह जलमग्न हो गया, जिससे छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए विद्यालय के 162 छात्र छत पर चढ़ गए और लगभग 4 से 5 घंटे तक बारिश और पानी के बीच फंसे रहे. ग्रामीणों को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वे तत्क्षण मौके पर पहुंचे और स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में युवती को झांसा देने वाला आरोपी धाराया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विद्यालय बना जलसमाधि, बच्चों ने छत पर बिताई भयावह रात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला और प्रखंड प्रशासन की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची. जिला भूमि उपसमाहर्ता गौतम कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य शुरू हुआ. हरीना पंचायत की मुखिया सरस्वती मुर्मू, प्रखंड वीडियो अरुण कुमार मुंडा, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, एवं चिकित्सक रजनी महाकुड़ ने कैंप लगाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई. इसके बाद सभी बच्चों को पोटका प्रखंड मुख्यालय भेजा गया और उनके अभिभावकों को सूचित कर उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर