Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

Jamshedpur : हल्दीपोखर में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज की नई शाखा का गठन

SHARE:

  • सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी, समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को मिलेगा साझा मंच
  • युवाओं को जोड़ने और समाज को सशक्त करने की दिशा में नई पहल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मारवाड़ी समाज को संगठित करने और सामाजिक विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज की हल्दीपोखर शाखा का गठन सर्वसम्मति से किया गया. समाज की एकजुटता और सेवा कार्यों को सशक्त करने के उद्देश्य से इस गठन में समाज के प्रमुख सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई. नए पदाधिकारी इस प्रकार हैं – अध्यक्ष रमेश मोदी, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल और आनंद अग्रवाल, महासचिव दिलीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय केडिया, संगठन महामंत्री रुपेश अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सह सचिव नीलेश खंडेलवाल और सुनील अग्रवाल. संरक्षक के रूप में ओम प्रकाश अग्रवाल, महेश केडिया और मनोहर शर्मा को चुना गया है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पीरटांड में आदिवासी एकता समिति ने मनाया हूल दिवस, सिद्धो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समाज के संगठनात्मक विस्तार को मिला नया आधार

कार्यकारी सदस्य के रूप में सुरेश माहेश्वरी, बाबूलाल माहेश्वरी, महेश बियानी, जयप्रकाश माहेश्वरी और संतोष माहेश्वरी को शामिल किया गया. इस अवसर पर 15 नए सदस्यों ने अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की सदस्यता ग्रहण की. बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे. यह नया गठन समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जिससे सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर