जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति 13 जुलाई को करेगी एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन

SHARE:

साकची के बंगाल क्लब में होगा आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

साकची स्थित बंगाल क्लब परिसर में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति द्वारा शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने समिति द्वारा विगत दो वर्षों से की जा रही सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति धार्मिक आयोजनों के सफल समापन के साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आगामी 13 जुलाई (रविवार) को बंगाल क्लब में एक दिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चलेगा। इस शिविर में शहर की तमाम दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। भूपेंद्र सिंह ने सभी दुर्गा पूजा समितियों के साथ-साथ जमशेदपुर के नागरिकों से भी अपील की है कि वे मानवता के इस पुनीत कार्य में भाग लें और अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे अनेकों ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। समिति आशा करती है कि यह शिविर समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि इस महारक्तदान शिविर के सफल आयोजन में बंगाल क्लब, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर बतौर सहयोगी भाग लेंगे। साथ ही, समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष देवाशीष नाहा, दिवाकर सिंह, ताराशंकर भट्टाचार्य समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें