New Delhi/Ranchi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले झारखंड के झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार, राज्य के छह जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेजों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को मिली सैद्धांतिक सहमति, अन्नपूर्णा देवी और सांसद भी रहें मौजूद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

बुधवार को नई दिल्ली में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं लोकसभा सांसद विजय कुमार हांसदा के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात में बैठक के दौरान झारखंड राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. विशेष रूप से राज्य के छह ज़िलों धनबाद, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में स्थित जिला अस्पतालों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर गंभीर विमर्श हुआ.

इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री झारखंड सुदिव्य कुमार ने इन परियोजनाओं के लिए शीघ्र स्वीकृति एवं वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया, जिससे झारखंड में तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो सके और राज्य के नागरिकों को सुलभ एवं उन्नत चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा जी ने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन भी दिया.
X पर पोस्ट कर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा, “ उन्हें विश्वास है कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूएगा और राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें