WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सब संगता आईया दर्शन नु, दे दर्शन गुरु मेरे…बहुत ही श्रद्धा के साथ बिरसानगर में मनाया गया बाबा वडभाग सिंह जी का जन्म दिहाड़ा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिरसानगर जोन 5 स्थित बाबा वडभाग सिंह सेवा दल गुरुद्वारा साहिब में बाबा वडभाग जी का जन्मदिहाड़ा बहुत ही श्रद्धा से मंगलवार को मनाया गया. सर्वप्रथम अखंड पाठ की समाप्ति हुई. इसके उपरांत प्रभजोत सिंह मन्नी और अमृतसर से आये संत मंजीत सिंह जी ने अपने कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया. साथ ही उन्होंने बाबा वडभाग सिंह जी के इतिहास से भी संगत को रूबरू कराया.

रात को भी कीर्त्तन दरबार सजाया गया और गुरु का अटूट लंगर संगत में बरताया गया. कीर्त्तन दरबार मे गुरु घर आये पश्चिम के विधायक सरयू राय, नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी, सी जी पी सी के चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, भाजपा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू, साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, सुखविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह समेत समाज के कई वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार अवतार सिंह पिंटू ने बताया कि बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहड़ा बहुत ही धूम धाम औऱ श्रद्धा के साथ हर वर्ष संगत के सहयोग से मनाया जाता है, जिसमें दूसरे राज्यों और विदेश की संगत का भी सहयोग रहता है. आज के कीर्त्तन दरबार मे मुख्य रूप से गुरमिंदर सिंह भाटिया, पूरण सिंह, हरदीप सिंह रायत, सोहन सिंह, चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह, मंजीत सिंह, रंजीत सिंह, संदीप सिंह, अमनदीप सिंह रोशन सेवा मे लगे रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर