Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

West Singhbhum : गोईलकेरा मुठभेड़ में 10 लाख का ईनामी नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा ढेर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में रविवार की अहले सुबह गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में नक्सली अमित हांसदा ढेर हो गया. उसपर झारखंड सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का ईनाम भी रखा गया था. वह जोनल कमांडर भी था.

एसएलआर समेत कई हथियार बरामद

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एसएलआर समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं. सुबह 6 बजे की है घटना है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गोईलकेरा बुर्जुवा पहाड़ी के आस-पास नक्सलियों का दस्ता भ्रमणशील है. इसके बाद कोबरा बटालियन की टीम मौक पर पहुंची थी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इस बीच नक्सलियों की ओर से पहले गोली चलाई गई. इसके बाद कोबरा बटालियन की ओर से भी फायरिंग की गई. दोनों तरफ से चले मुठभेड़ में अमित हांसदा ढेर हो गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भारी पड़े सुरक्षा बल

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल नक्सलियो पर भारी पड़ गए. इसके बाद मौके की नजाकत को देखते हुए नक्सलियों ने वहां से भाग जाना ही मुनासिब समझा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर