WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : रक्तदान-महादान के संदेश के साथ आधुनिक पावर ने संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

संस्थापक दिवस पर 77 यूनिट रक्तदान, ग्रामीणों और कर्मचारियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति दिखाई सक्रिय भागीदारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादक कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में आधुनिक ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल की 100वीं जयंती पर कंपनी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीयता का संदेश दिया।शुक्रवार को संस्थापक दिवस के इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 77 यूनिट रक्त संग्रह कर कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों ने संस्थापक के आदर्शों को साकार रूप दिया।

‘रक्तदान – महादान’ के प्रेरक संदेश के साथ आयोजित इस पहल का उद्देश्य था संस्थापक की मानवीय सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता को कर्म में उतारना। रक्तदान शिविर का आयोजन कंपनी ने वोलेंटियर ब्लड डोनर एसोसिएशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से कंपनी के स्वास्थ्य केंद्र ‘जीवनदायिनी’ में किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में स्थानीय गांवों पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बड़ाहरिहरपुर, श्रीरामपुर, छोटाहरिहरपुर और पदमपुर के ग्रामीणों के साथ-साथ कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी के एक कर्मचारी राहुल कुमार ने लगातार तीसरे वर्ष शिविर में सर्वप्रथम रक्तदान कर एक प्रेरक परंपरा कायम की।

इस अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह अवसर केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं बल्कि मानवता के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। किसी भी संस्था की सच्ची पहचान उसके उत्पाद या सेवाओं से नहीं, बल्कि उसके सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों से होती है। आज का रक्तदान शिविर उसी भावना को दर्शाता है।

कंपनी के सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने सभी आगंतुकों और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया जिनकी सक्रिय भूमिका से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे पूर्व, संस्थापक दिवस के अवसर पर कंपनी परिसर स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर