Jamshedpur : हत्या, डकैती, छिनतई और झूठ के लिफाफे से भरा रहा पूरा एक वर्ष

SHARE:

थाने एवं सरकारी कार्यालयों में लगने वाली घूस की रकम दोगुनी हुई, सरयू राय की प्रेसवार्ता के बाद विकास सिंह ने किया पलटवार

नहीं टूटी कदमा में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा घेरी गई सड़क की दीवार – विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा के पूर्व नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विकास सिंह ने चुनाव के परिणाम के एक वर्ष पूरा होने पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का पूरा वर्ष हत्या,चोरी, छिनतई और झूठ के लिफाफे से भरा रहा. विकास सिंह ने कहा कि जितने भी वादे वर्तमान के विधायक ने चुनाव के पूर्व अथवा चुनाव के बाद किए थे. उसमें एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया.

विकास सिंह ने ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया की चुनाव के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने कदमा में के.डी फ्लैट के पास तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा बंद किए गए सार्वजनिक रास्ते को परिणाम के ठीक दूसरे दिन हथौड़े से तोड़ने की बात कही थी, जो सीधे-सीधे एक बड़ा जुमला निकला. आज भी सार्वजनिक रास्ता पूर्व की तरह बंद पड़ा हुआ है. विकास सिंह ने कहा की विधायक ने प्रेस वार्ता कर मानगो को जाम से निजात दिलाने हेतु टाटा स्टील की नो एंट्री बंद करने के साथ-साथ उनके पार्टी के डेढ़ सौ कार्यकर्ता सड़क पर लगातार मौजूद रहने की बात कही थी, वह भी टांय टांय फीस रहा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विकास सिंह ने कहा कि पूरे एक वर्ष में जितनी अपराधी घटनाएं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में हुई है उतनी घटना राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुई है. सोनारी में सोने के दुकान में दो बार डकैती,  कदमा में बंधक बनाकर डकैती, सैकड़ो चोरियों के साथ-साथ दर्जनों हत्याएं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में हुई है. पूरे जिले में सबसे अधिक चोरी की घटनाएं भी इसी क्षेत्र में हुई है. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा नशा के समान की खरीद बिक्री के साथ-साथ डेली लॉटरी की मंडी बना हुआ है. पश्चिम विधानसभा स्थित सभी सरकारी कार्यालयों और विशेष कर थानों में लगने वाली घूस की रकम दुगुना हो गई है.

कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में मानगो थाने के ठीक बगल में मुख्य सड़क में बना कांग्रेस पार्टी का कार्यालय आज भी मुंह चिढ़ाने का काम कर रहा है. साकची बाजार की सड़कें पूरी तरह दबंगो के कब्जे में हो गई है. साकची में करोड़ों रुपए का बना हुआ सेंट्रल लाइब्रेरी उद्घाटन की बाहें जोह रहा है. मानगो में पेयजल की समस्या पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है.. मानगो का नित्यानंद नाला और देशबंधु लाइन का नाला में कुछ भी कार्य नहीं किया गया. मानगो एक भी सरकारी उच्च विद्यालय नहीं है. उस पर भी किसी प्रकार की पहल नहीं की गई.

पूरा पश्चिम विधानसभा विशेषकर मानगो को गंदगी और कचरे ने अपने आगोश में ले लिया है. कोई भी चौक चौराहा ऐसा नहीं जहां कचरे का अंबार नहीं लगा हुआ हैं.  विकास सिंह ने यह भी कहा कि मानगो पायल सिनेमा के सामने यूको बैंक के बगल में बने नए जलमीनार का फर्जी उद्घाटन किया गया था. जब उन्होंने मामले को जाकर देखा तो आनन फानन में स्थानीय विधायक ने मौके में पहुंचकर विभाग के अधिकारियों को लाज बचाने हेतु प्रतिदिन कम से कम एक घंटा इससे पानी देने की बात कही. वह कार्य जो कि नहीं हो पा रहा है. इसके साथ ही बालीगुमा में बनी जल मीनार की कोई सुध नहीं ले रहा है.

विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में सिर्फ और सिर्फ वही कार्य हो रहे हैं अथवा हुए हैं जो पूरे झारखंड राज्य के 81 विधानसभा में झारखंड सरकार के द्वारा पारित किए गए हैं. कोई अजूबा और आश्चर्यजनक काम नहीं हुआ है. विकास सिंह ने स्थानीय विधायक का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह बोल रहे हैं कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा कदमा के डी फ्लैट पास बंद किया हुआ रास्ता को वह हथोड़ा से तोड़ेंगे. इस मामले पर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग विकास सिंह ने की है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें