Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Congress and BJP workers clashed in Jamshedpur :  साकची में भाजपा के जिला कार्यालय में प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी, टकराव की स्थिति

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में साकची स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया गया। कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए। जवाब में भाजपाई भी नारेबाजी करने लगे। दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए थे। जमकर नारेबाजी हुई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बीच में बैरीकेडिंग थी। पुलिस दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश में जुटी थी। कांग्रेसियों का आरोप है कि उनके झंडे फाड़ दिए गए।

यहां टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। लेकिन, बाद में किसी तरह हालात को संभाला गया और कुछ बड़े समझदार नेताओं ने बीच बचाव कर दोनों पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग किया।गौरतलब है कि कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया था। भाजपाइयों ने भी इसका जवाब देने का फैसला किया। जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव समेत भाजपा के हजारों कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर लाठी-डंडों से लैस होकर जुटे थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिला प्रशासन ने भी टकराव की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया था। बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेसी पहुंचे तो बैरीकेडिंग के उस पार से वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाने लगे। भाजपाई भी बैरिकेडिंग के इस पार जुट गए और कांग्रेसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी खूब नारेबाजी की। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ जाते। लेकिन, जिला प्रशासन और कांग्रेसी और भाजपा के बड़े बुजुर्ग नेताओं ने किसी तरह माहौल को संभाला।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह का कहना है कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपाइयों ने उनके नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पीछे ईडी लगा रखी थी। फर्जी केस दर्ज कराया। दोनों नेताओं को परेशान करने की कोशिश की। मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया। लेकिन कोर्ट ने कह दिया है कि इस केस में कोई तथ्य नहीं था। यह केस चलने लायक नहीं है। इसी को लेकर वह लोग भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने आए थे। लेकिन, यहां भाजपा के लोगों ने गुंडे बुला रखे थे। भाजपाई भी लाठी डंडे से लैस थे। आरोप लगाया गया कि कांग्रेस के झंडे फाड़े गए और कांग्रेसियों को बुरा भला कहा गया। धक्का मुक्की की कोशिश भी हुई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर