Big News – Tatanagar Ernakulam Express : टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, एक यात्री की जलकर मौत, आंध्र प्रदेश की घटना, देखें – Video

SHARE:

बी-1 और एम-2 कोच में लगी आग, कई यात्रियों के झुलसने की खबर, घटना की जांच शुरू

70 वर्षीय यात्री की हुई मौत, 2000 यात्री ट्रेन पर थे सवार

फतेह लाइव, डेस्क.

टाटा से एनाकुर्लम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन के दो कोच में आग लगी. घटना रविवार आधी रात की है. आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189) के बी-1 और एम-2 एसी कोच में देर रात आग लग गई. हादसे में एक यात्री की जलकर मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए. घटना के रेल प्रशासन और यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. 

आंध्र प्रदेश के यलमंचिली में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के बी-1 और एम-2 कोच में अचानक आग लग गई. आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे में बी1 और एम2 कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए. इस हादसे में एक व्यक्ति का शव निकाला गया है, जबकि कई अन्य यात्री बाल-बाल बच गए. आग ट्रेन में रात 12 और 1 बजे के बीच लगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लोको पायलट ने आग की सूचना मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया. इसके बाद रेलवे कर्मचारियों और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया.आग लगने के समय प्रभावित कोचों में से एक में 82 यात्री और दूसरे में 76 यात्री सवार थे.  बी-1 कोच से एक शव बरामद हुआ.

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों डिब्बे पूरी तरह जलकर खाक हो गए. वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. सुरक्षा के लिहाज से दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है. बेहद भीषण थी. हताहतों की सही संख्या का पता लगाने और आग लगने के कारण की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.

सभी यात्रियों का जल गया सामान

दुर्भाग्य से इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई गई है. मृतक का नाम चंद्रशेखर सुंदर है, जो 70 साल के थे और विजयवाड़ा के रहने वाले थे. उनकी लाश बी1 कोच से मिली है. अनाकापल्ली एसपी तुहिन सिन्हा ने पुष्टि की, “आग की घटना में एक यात्री की मौत हुई है.” कोई अन्य गंभीर घायल नहीं हुआ, लेकिन कई यात्रियों को धुएं से सांस लेने में दिक्कत आई है. ट्रेन में करीब 2000 यात्री सवार थे, और सभी का सामान प्रभावित कोचों में जल गया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें