Jamshedpur : जुगसलाई जेम्स हाउस में मालिक और दुकानदार आमने-सामने, भाड़ा मांगने के विवाद सिख दुकानदार से हाथापाई, पगड़ी उतरने पर जुटा समाज

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार के स्थित जेम्स हाउस में उस समय हंगामा मच गया. जब मकान मालिक उर्वशी सिन्हा भाड़ा लेने दुकान पहुंची. एक तरफ उर्वशी सिन्हा ने भाड़ेदार करण सिंह के द्वारा बदतमीजी का आरोप लगाया, तो दूसरी तरफ सरदार करण सिंह ने उर्वशी सिन्हा और उनके भाइयों पर पगड़ी खोलने का आरोप लगाया.

जानकारी के अनुसार चौक बाजार के पास महावीर कंपलेक्स है,  जिसमें 50 से ज्यादा दुकानदार वर्तमान समय में दुकानदारी कर रहे हैं. विगत कई वर्षों से महावीर कंपलेक्स के ओनर द्वारा दुकानदारों के ऊपर दुकान खाली करने का केस न्यायालय में किया गया है. यह मामला न्यायालय में लंबित है. आज अचानक उर्वशी सिन्हा महावीर कॉम्प्लेक्स स्थित जेम्स हाउस पहुंची और भाड़े की मांग करने लगी. भाड़ा मांगने के दौरान जेम्स हाउस के प्रोपराइटर करण सिंह के साथ हाथापाई हो गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरदार करण सिंह ने आरोप लगाया कि उर्वशी सिन्हा, पलटू सिंह और राजा सिंह उनके दुकान पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती दुकान से बाहर निकाल कर उनके साथ मारपीट करने लगे और उनकी पगड़ी खोल दी. उन्होंने आरोप लगाया कि महावीर कंपलेक्स वाली जमीन धालभूमगढ़ के राजा द्वारा उनके पूर्वजों ने ली थी. आज महावीर सिंह के परिवार वाले जमीन पर दावेदारी ठोक रहे हैं, जबकि मामला न्यायालय में लंबित है. बावजूद इसके महावीर सिंह के परिवार वालों द्वारा उनके साथ मारपीट कर उनकी पगड़ी खोली गई है.

दूसरी तरफ महावीर कंपलेक्स की ओनर उर्वशी सिन्हा ने बताया की यह जमीन उनके पूर्वजों की है. सारे कागजात उनके पास है. उन्होंने अपने कॉम्प्लेक्स को भाड़े पर दिया है. आज वह भाड़ा मांगने गई जेम्स हाउस में करण सिंह बैठे हुए थे, जिन्होंने भाड़ा देने से इनकार किया. तब उन्होंने करण सिंह को दुकान खाली करने को कहा, क्योंकि जेम्स हाउस वाली दुकान स्वर्ण सिंह को भाड़े में दी गई थी. इतना बोलना उर्वशी सिंह को भारी पड़ गया और करण सिंह उन्हें दुकान से धक्का मार कर बाहर निकाल दिए. उनके कपड़े को फाड़ दिया गया और उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि उनके द्वारा पगड़ी खोली गई है.

जानकारी मिलते ही सिख समाज के लोग जुगसलाई थाना पहुंचे और इसकी जानकारी जुगसलाई पुलिस को दी. जहां जुगसलाई पुलिस दोनी तरफ से मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें