Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar : स्टेशन के सामने तीन घंटे देरी से चला रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, विस्तारीकरण को लेकर हटाए गए 60 साल पुराने लीज होल्डर, अभी मचा रहेगा हड़कंप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर (किताडीह को जोड़ने वाली सड़क) अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को करीब तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ. रेलवे प्रशासन ने पहले सुबह 10 बजे से अभियान चलाने की सूचना दी थी. तय समय पर टाटानगर चौक के पास आरपीएफ के जवान जेसीबी मशीन के साथ मौजूद थे, लेकिन मजिस्ट्रेट के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी.

दोपहर करीब एक बजे मजिस्ट्रेट के पहुंचते ही रेलवे लैंड विभाग, आरपीएफ और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने दुकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की. जैसे ही जेसीबी मशीनें चलीं, स्टेशन रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. करीब 50 और 60 वर्षों से यहां दुकान चला रहे दुकानदारों में दहशत फैल गई. कई दुकानदार अपनी दुकानों से सामान निकालते और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाते नजर आए.

Gambhir Car Associate Motion Ads

दुकानदारों का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए अचानक की गई, इस कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी छिन गई है. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि रेलवे ने पहले आश्वासन दिया था कि पुनर्वास की व्यवस्था के बाद ही कार्रवाई होगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन रोड रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण था, जिसे हटाना जरूरी था. यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था. देर शाम तक कार्रवाई जारी रही और नेताओं का जुटान भी.

रेलवे से प्राप्त सूचना अनुसार नोटिस दिए गए 27 में 10 प्रतिष्ठान हटाए गए. सोमवार को यह अभियान फिर चलेगा. खैर, आपको बता दें कि स्टेशन में करोड़ों की लागत से अब विस्तारीकरण होना है. गुदड़ी बाजार से लेकर कीताडीह तक के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, इसकी चर्चा आज जोर शोर से रही. तीन दशक पूर्व भी इसी तरह रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था. उसके बाद स्टेशन के सामने प्रधानमंत्री के दौरे के पूर्व चर्चित सिंह होटल, फिर मोहित होटल तोड़ दिए गए. गोलपहाड़ी की दुकानों को भी रेलवे नोटिस कर चुका है. योजना को धरातल में लाने के लिए सबको धीरे धीरे हटाने के लिए रेलवे ने कमर कस रखी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर