WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : फादर सीआर प्रभु के पुरोहिताई के साठ साल पूरे, भिलाई पहाड़ी चैपल में उत्साह के साथ मनाई गई हीरक जयंती

SHARE:

ईश्वरीय आशीष से झारखंड की सेवा की : विलियम डिसूजा

बालक के निर्मल हृदय जैसे हैं प्रभु : फेलिक्स टोप्पो

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के फादर सीआर प्रभु के पुरोहिताई की हीरक जयंती संत जोसेफ अस्पताल चैपल भिलाई पहाड़ी में बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर मिसा बलिदान हुआ. मुख्य याजक जमशेदपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप तेलेस्फोर बिलुंग, रांची के सेवानिवृत्त आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो, पटना के सेवानिवृत्त आर्कबिशप विलियम डिसूजा, प्रोविंशियल जेरी कुटिन्हो, अमेरिकन पुरोहित फादर सिरिल फर्नांडिस, विकर जनरल फादर अल्वीन रहे।

इसके साथ ही साठ साल का मोमबत्ती दिवस मनाया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत केक काटा गया। अपने आशीर्वचन में आर्क बिशप फेलिक्स टोप्पो ने अपने साथ गुजारे कई सालों का जिक्र करते हुए कहा कि सीआर प्रभु का हृदय बालक के समान निर्मल एवं पवित्र है परंतु उनके काम में काफी परिपक्वता रही है। अंदर से प्रभु यीशु मसीह के सुसमाचार कीआशीष कृपा रही है कि वह लगातार लोगों के आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए दिन-रात लगे रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आर्कबिशप विलियम डिसूजा के अनुसार ईश्वरीय आदेश को शिरोधारी करते हुए पुरोहित जीवन में प्रवेश किया और मंगलौर से झारखंड आए और यहां 52 साल आदिवासी, वंचित वर्ग के शैक्षणिक आर्थिक उत्थान को जीवन समर्पित कर दिया। बिशप तेलेस्फोर बिलुंग ने साल 1964 से अब तक के योगदान की भरपूर सराहना की।

फादर सीरिल फर्नांडीज के अनुसार सीआर प्रभु ने यीशु मसीह के सच्चे अनुयाई का जीवन जिया है। मोमबत्ती की तरह खुद को जलाकर दूसरे के जीवन को अब तक रोशन करते आ रहे हैं।

सेंट जोसेफ अस्पताल के डायरेक्टर फादर डेविड विंसेंट ने स्वागत एवं संचालन बहन अंजली धान तथा धन्यवाद ज्ञापन लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज ने दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरोहित, धर्मबहनें, विश्वासी, सगे संबंधी, शुभचिंतक उनसे मिले तथा बधाई दी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि फादर प्रभु जमशेदपुर धर्मप्रान्त के पहले हिंदुस्तानी पुरोहित, रेक्टर, विकर जनरल, आध्यात्मिक मार्गदर्शक, प्रिंसिपल रहे और फिलहाल संत जोसेफ अस्पताल में पिछले डेढ़ साल से स्वास्थ्य लाभ करते हुए पुस्तक लिख रहे हैं। फादर प्रभु अपनी सारी उपलब्धि तथा आध्यात्मिक सामाजिक योगदान के लिए माता-पिता, परमेश्वर को श्रेय देते हैं।

फादर सीआर प्रभु ने झारखंड के सुदूर ग्रामीण इलाके के लोगों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक उत्थान और कौशल विकास के लिए उन्हें गैर सरकारी संगठन बनाने को प्रेरित किया और उन्हें मार्गदर्शन देते रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर