उसका गिरोह से कुछ लेना देना नहीं, बहुत जल्द कोलयांचल को बतायेंगे हम क्या हैं
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
धनबाद के अमन सिंह (अभी मृत) गैंग के आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम ने सोमवार को वीडियो वायरल कर कहा कि शंकर सिंह का अमन सिंह गैंग से कोई नाता नहीं है. अमन सिंह के हत्या का बदला जल्द लिया जाएगा.
सिंह मेंशन में बमबाजी के बाद आशीष शुक्ला का एक और वीडियो वायरल हुआ. इसमें सिंह मेंशन में बमबारी को लेकर आशीष शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है. उसने साफ कहा कि इस घटना में अमन सिंह गैंग का कोई हाथ नहीं है, जो शंकर सिंह जिम्मेदारी लेने की बात कर रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है.
सत्यम के अनुसार, शंकर सिंह सिर्फ अमन सिंह गैंग का नाम इस्तेमाल कर रहा है और लोगों को गुमराह कर रहा है. वीडियो में आशीष शुक्ला दावा कर रहा है कि बहुत जल्द अमन सिंह की हत्या का बदला लिया जाएगा और कोयलांचल को दिखा देंगे हम क्या चीज हैं. जिस तरह अमन सिंह और अमन साहू एक थे. अब मैं सत्यम और राहुल दुबे एक हैं.



