फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को बलबीर कौर ने भारी संख्या में उपस्थित अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया. उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी राहुल और आनंद को अपना नामांकन पत्र सौंपा. इस दौरान जुगसलाई के नागरिकों एवं सिख समुदाय के सर्वोपरि सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रतिनिधियों, नौजवान सभा के प्रतिनिधियों, विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधानों के बड़े काफिला की उपस्थिति देखकर बलबीर कौर के पति एवं वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह का उत्साह देखने लायक था.

नामांकन भरने के बाद मीडिया के सामने सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वह 40 सालों से जुगसलाई के नागरिकों के सुख-दुख के साथी रहे हैं. मेरे द्वारा जुगसलाई रेलवे फाटक ओवरब्रिज अंडर ब्रिज, वाटर प्लांट, बिजली सब स्टेशन, फूट ओवर ब्रिज, पानी टंकी, स्टेशन रोड बनवाने में उल्लेखनीय योगदान रहा है.

सरकार के मनमाने तरीके से नगर निकायों को टैक्स बढ़ाने को काम करने का श्रेय भी है. उनकी पत्नी बलबीर कौर ने कहा कि जुगसलाई रोड में यातायात की समस्या को दूर करने, स्वच्छ पानी देने, 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, निरंतर सफाई करने के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी. इसी के साथ ही चुनाव प्रचार में बलबीर कौर अपना दम दिखाने के लिए जुटेंगी. इस दौरान सीजीपीसी चेयरमैन गुरमीत सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला समेत जुगसलाई के सैकड़ों वरिष्ठ लोग मौजूद रहे.



