Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 8 फरवरी को एग्रिको पोस्ट ऑफिस मैदान में होगा भव्य बसंत उत्सव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बसंत उत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी  8 फरवरी को संध्या 5:30 बजे से एग्रिको पोस्ट ऑफिस मैदान में भव्य बसंत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी समिति के व्यवस्थापक सामंतो कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि बसंत उत्सव की शुरुआत विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर ने शांतिनिकेतन में की थी, जिसे आज पूरे विश्व ने अपनाया है। यह उत्सव प्रकृति के प्रति प्रेम, सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है। कविगुरु की यह आकांक्षा थी कि बसंत उत्सव के माध्यम से प्रकृति की समृद्धता के बीच मानव मन की शिक्षा और विकास हो। दोपहर 2 बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायगा जिसमे 500 बच्चों का एक साथ बैठ कर चितांकन कर सकेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5:30 बजे होगी। इस अवसर पर कोलकाता की प्रसिद्ध बांग्ला संगीत गायिका केमेलिया दास एवं गायक अनिरुद्ध अपनी मधुर प्रस्तुतियाँ देंगे। इसके साथ ही प्रसिद्ध नृत्यांगना सौमि बोस की टीम द्वारा बसंत की थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। बसंत उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें विशेष रूप से फूड फेस्टिवल आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बीएनटीसी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कॉलेज, गोविंदपुर द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।

सामंतो कुमार ने बताया कि इस वर्ष नई कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य संरक्षक तापस मित्र, चेयरमैन पार्थ सारथि सेन, चीफ एडवाइजर अचिन्तम गुप्ता, अध्यक्ष अल्पना भट्टाचार्य, महासचिव स्वपन राय, कोषाध्यक्ष रंजन बनर्जी सहित अन्य सदस्यों को मनोनीत किया गया है। बसंत उत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर