WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chaibasa : सड़क निर्माण में लगे हाइवा को असामाजिक तत्वों ने फूंका

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

चाईबासा जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में बीती रात असामाजिक तत्वों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी एक हाइवा में आग लगा दी। घटना आनंदपुर–रोबोकेरा मुख्य सड़क पर रोबोकेरा के पास रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आगजनी में हाइवा (नंबर JH-01 FB 4984) पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हाइवा चालक जाहिर खान ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 11 बजे वाहन खड़ा कर पास के कमरे में सोने चला गया था। आगजनी की घटना 12 से 12:30 बजे के बीच हुई होगी। चालक के अनुसार वह गहरी नींद में था, जिससे किसी तरह की आहट सुनाई नहीं दी। आसपास सो रहे अन्य कर्मचारियों को भी घटना की भनक नहीं लगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने घटनास्थल से माचिस, कागज समेत अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग के तत्वावधान में वैष्णो देवी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी द्वारा मनोहरपुर–सिमडेगा–आनंदपुर–भालूडूंगरी एनएच-320 से रोबोकेरा भाया सडिबा तक करीब 53 करोड़ रुपये की लागत से 22 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर