Breaking News
Jamshedpur Big Dharmik Event : नगर कीर्तन में शामिल होने सोनारी गुरुद्वारा पहुंचे डीसी, संगत को बुलाई फतेह, देखें – Video Good News : जमशेदपुर को हार्ट-सेफ सिटी बनाने की पहल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में लगा एईडी Action by the Jamshedpur police administration: घाघीडीह मंडल कारा में आधी रात तक चली सघन तलाशी, स्टेशन रोड जाम को चीरते हुए निकला काफिला Uttar Pradesh Politics : आजम खान – आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती Guru Nanak Jayanti in Jamshedpur : फूलों की बारिश से महकेगा नगर कीर्तन का रास्ता, पालकी साहिब के आगे होगी भव्य पुष्पवर्षा Jamshedpur : महासंघ चुनाव में सियासी उलटफेर, रवींद्र की जमीन खिसकी तो वीरेन्द्र का दबदबा कायम, परिवारवाद पर मचा संग्राम
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा में 8 मार्च को पहली बार होगा भव्य ‘होला महल्ला’ का आयोजन, संगत से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के तत्वावधान में 8 मार्च रविवार को गुरुद्वारा साहिब साकची परिसर में पहली बार एक दिवसीय ‘होला महल्ला’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। माता साहिब कौर गतका अकादमी के सहयोग से आयोजित होला महल्ला में खेल प्रतियोगिताएं, क्विज एवं आकर्षक सरप्राइज कार्यक्रम शामिल रहेंगे। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

कार्यक्रम की रुपरेखा तय करने के लिए सोमवार को कमिटी की एक बैठक साकची गुरुद्वारा साहिब में रखी गयी थी, जिसमे प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से महासचिव परमजीत सिंह काले सहित जसबीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह घुम्मन, त्रिलोचन सिंह तोची, दलजीत सिंह, सतपाल सिंह राजू , मनोहर सिंह मीते, जितेंद्र सिंह राजा, दमनजीत सिंह हन्नी, बीबी हरप्रीत कौर, बीबी अवनीत कौर, बीबी मनजीत कौर और बीबी बलजिंदर कौर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम की रुपरेखा का पोस्टर भी जारी किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि होला महल्ला केवल एक पर्व मात्र नहीं बल्कि साहस, सेवा और शौर्य की पहचान है। उनका उद्देश्य नई पीढ़ी को सिख इतिहास और परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने संगत से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों सहित कार्यक्रम में भाग लें और इस ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनें।
वहीँ, महासचिव परमजीत सिंह काले ने प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों और युवाओं को सिख इतिहास, गुरुओं की शिक्षाओं तथा वीरता की परंपरा के बारे में जानकारी दी जाएगी। क्विज और अन्य गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने भी संगत से बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की। परमजीत सिंह ने कहा एक दिवसीय कार्यक्रम में लंगर बरताया जायेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर