Update – Encounter between police and criminals in Jharkhand : धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, पुलिसकर्मी भी जख्मी, बम बरामद, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के धनबाद जिले में पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें प्रिंस खान गैंग का एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से जख्मी हो गए हैं।

घटना सरायढेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-धनबाद मुख्य सड़क किनारे स्थित फायरिंग रेंज इलाके की है। जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान के दो गुर्गे इलाके में रंगदारी वसूलने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और बमबाजी भी की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान प्रिंस खान गैंग का गुर्गा सुदीश झा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
मुठभेड़ के दौरान सरायढेला थाना के सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह को भी गोली लग गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके से एक जिंदा बम भी बरामद किया गया है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें