Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया से झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन की शिष्टाचार मुलाकात, यात्रियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया से झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में यात्रियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को विनम्रता के साथ रखा गया।

मुलाकात के दौरान एसोसिएशन की ओर से प्रमुख रूप से ट्रेनों की लेटलतीफी में सुधार की मांग उठाई गई। इसके साथ ही टाटानगर से जयपुर के बीच नई रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रेन संख्या 08611/12 तथा 18009/10 संतरागाछी–अजमेर एक्सप्रेस का विस्तार जयपुर तक करने का भी प्रस्ताव रखा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके अलावा टाटानगर से दिल्ली के बीच हजारीबाग टाउन के रास्ते एक समर्पित रेल सेवा शुरू करने, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में टाटानगर और चक्रधरपुर तक जीएनडब्ल्यूएल (GNWL) कोटा सुनिश्चित करने तथा टाटानगर–रांची इंटरसिटी सेवा को फिर से बहाल करने की मांग की गई। इंटरसिटी ट्रेन को लोहरदगा होते हुए डाल्टनगंज तक विस्तारित करने का सुझाव भी दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर से दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों जैसे बैंगलुरु और हैदराबाद के लिए भी नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस दौरान डीआरएम तरुण हुरिया ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया। बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।

झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच इस तरह का संवाद लगातार होना बेहद जरूरी है। एसोसिएशन को उम्मीद है कि इन सुझावों पर सकारात्मक पहल होगी और क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें