Jamshedpur’s Chutney Don : तड़ीपार चटनी डॉन उर्फ प्रिया भेजी गई जेल, एसएसपी कार्यालय में किया हंगामा, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर की सोनारी पुलिस ने मंगलवार रात कुख्यात महिला अपराधी चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह तड़ीपार होने के बावजूद अपने सोनारी स्थित आवास में रह रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर सोनारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया। इस दौरान एसएसपी कार्यालय परिसर में प्रिया ने जमकर हंगामा किया।

उसके शोर-शराबे और विरोध के कारण कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रिया के हंगामे से पुलिसकर्मियों को उसे संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू में किया और पुलिस जीप में बैठाया। इसके बाद उसे घाघीडीह केंद्रीय कारागार भेज दिया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि प्रिया को पहले ही जिला बदर किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह सोनारी इलाके में घूमती पाई गई। इसी आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रिया के खिलाफ सोनारी थाना में आर्म्स एक्ट और लूट समेत कुल 10 मामले दर्ज है। वह अपना नया गिरोह बना रही थी और क्षेत्र में नशे का कारोबार कर रही थी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर