Breaking News
Jamshedpur Bar Association : अधिवक्ताओं ने झारखंड हाईकोर्ट में उठाई कल्याण योजनाओं की मांग, मेडिकल इंश्योरेंस और पेंशन पर हुई चर्चा Jamshedpur : साकची में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया तीज महोत्सव, समाजसेवी रानी गुप्ता ने की अगुवाई Jamshedpur : अपर्णा गुहा बनीं महिला फुटबॉल महासंघ की आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदित्य कुमार सोनू को दी गई श्रद्धांजलि Jamshedpur : सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा ने जताया गहरा शोक Sikh Fedration Uk : ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ’ਤੇ ਵਾਅਦੇ ਨਾ ਨਿਭਾਏ ਤਾਂ ਯੂਕੇ ਦੇ ਲੇਬਰ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ਖ਼ਮਿਆਜ਼ਾ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sindri : एसी बस से 150 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 14 अगस्त को वापस लौटेगा दल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सिंदरी : शहरपुरा स्थित ऊं साईं बाबा टूर एंड ट्रैवल्स के सौजन्य से करीब 150 कांवरियों का जत्था एसी बस से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो ने नारियल फोड़कर बस को रवाना किया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरी ने सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो, सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह और कामेश्वर सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विहिप विभाग मंत्री सोनू गिरी ने कहा कि कांवरियों के जत्थे को एकत्रित कर सुरक्षित यात्रा एवं वापसी सुनिश्चित करने का कार्य ऊं साईं बाबा टूर एंड ट्रैवल्स पिछले 15 वर्षों से लगातार कर रहा है।

टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक रंजीत कुमार ने बताया कि कांवरियों को लेकर बस सुल्तानगंज के लिए रवाना हुई है। जत्थे में शामिल कांवरिये सोमवार सुबह सुल्तानगंज से संकल्पित जल लेकर देवघर के लिए रवाना होंगे। देवघर स्थित बाबाधाम और बाबा बासुकीनाथ में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों का जत्था 14 अगस्त को सिंदरी के लिए रवाना होगा।

जत्थे में 80 महिलाएं और 70 पुरुष शामिल हैं। कांवरियों की सेवा के लिए 15 सदस्यों का सेवा दल भी साथ गया है। सेवा दल में संचालक रंजीत कुमार के अलावा रोहित सिंह, रविन्द्र कुमार, डब्ल्यू कुमार, आयान, अमित, लव मंडल, दिलीप सिंह, गणेश, विवेक, प्रमोद और शक्ति शामिल हैं।

मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री संतोष चौधरी, भाजपा नेता अरविंद खत्री, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष विजय सिंह, अरविंद पाठक, संजय सिंह, सिंटू सिंह, सुनील सिंह और नीरज गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर