Breaking News
​Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया दिल्ली में होने वाले ‘फोटो-वीडियो एक्सपो’ के पोस्टर का विमोचन Jamshedpur Sports Heritage : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर विशेष प्रदर्शनी, ओलंपिक और खेल विरासत से रूबरू हुए लोग Jamshedpur : सावन की फुहारों के बीच ‘सहयोग’ संस्था के भव्य सावन मिलन समारोह में लोकगीतों की धूम Jamshedpur Congress Protest : चढ़ावा मामले और MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ जिला कांग्रेस का DC कार्यालय पर धरना, केंद्र सरकार पर बोला हमला Jamshedpur : गोलमुरी में CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत, अफरा-तफरी Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रखंड कार्यालय में आजसू का हल्ला बोल कार्यक्रम, हेमंत पर बरसे नेता

SHARE:

जमशेदपुर।

प्रखंड कार्यालय पर आजसू प्रखंड समिति के अध्यक्ष निरंजन महतो के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आहूत हल्ला बोल कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम का संचालन संजय करूआ ने किया, जबकि धन्यवाद ललन झा ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने झामुमो और कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला. साथ ही अफसरों के बेलगाम कार्य और दलाली प्रथा को बढ़ावा देने पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा की झामुमो और कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना है, क्योंकि एक पार्टी इस राज्य की खनिज संपदा को बेचती है और दूसरा उसको खरीद लेती है. वर्तमान सरकार लोकतंत्र की जगह लूटतंत्र की परिभाषा पढ़ा रही है. राजनेताओं के पहचान जमीन दलाली से लेकर अवैध वसूली के लिए बन गई है. साथ ही इस राज्य में अफसरशाही बढ़ गई है. राजनेताओं को अपने बात रखने की भी आजादी छीन ली गई है. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधि को जेल भेजने का कार्य सरकार में बैठे अफसर कर रहे हैं.

राज्य के राजकुमार सत्ता में चूर : प्रो. रवि

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हल्ला बोल कार्यक्रम में जिला प्रभारी सह केंद्रीय सचिव प्रो. रवि शंकर मौर्या ने कहा की राज्य की व्यवस्था पर अगर अव्यवस्था हावी होने लगे तो समझिए की राज्य के राजकुमार सत्ता के नशे में चूर है. सरकार 1000 दिन पूरे होने पर बैनर और पोस्टर के माध्यम से जश्न मना रही है. उसी दिन 1000 करोड़ खनिज संपदा लूट की खबर अखबार की सुर्खियों में छप गई है. म्यूटेशन और रजिस्ट्री का काम सरकारी तौर पर बंद है और बिचौलिए के माध्यम से सभी कार्य आसानी से हो रहा है.

सरकार को अंचल अधिकारी और थानेदार चला रहे हैं, बिचौलिए का कार्य मंत्री और विधायक कर रहे है: कन्हैया सिंह

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की राज्य में जिस तरह के हालात बने है और जो दुर्दशा बनी है. इस दुर्दशा के लिए हिम्मत चाहिए और हिम्मत सिर्फ राजकुमार हेमंत के पास ही होगा, क्योंकि सरकार चलाने के लिए विवेक चाहिए और है नहीं. इसलिए सरकार अंचलाधिकारी और थानेदार चला रहे है और बिचौलिए का कार्य सता में बैठे मंत्री और विधायक करते है, जो वर्तमान में भ्रष्टाचार को बढ़ाने का नया इतिहास रच दिया है, जिन्हें अपने विधायकों और मंत्रियों पर भरोसा नहीं है, जिनके हाथों में सत्ता की बागडोर तो है, लेकिन चलती है दिल्ली से और महोदय दिन में लुटते है और शाम को बंदरबाट होता है. कन्हैया सिंह ने कहा की जिस राज्य के विधायक अंगूठा छाप हो उस राज्य में भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी नहीं होगा तो क्या होगा. यहां तो मनरेगा वाले दिहाड़ी मजदूर को वेतन नहीं मिलता है. स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं. युवा बेरोजगार हैं. महिलाए असुरक्षित हैं. होडिंग बैनर में बाप बेटा के आलावे किसी की तस्वीर नहीं दिखाई पड़ता है. उन शहीदों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है, जो स्वयं इस बेहतर राज्य के संकल्प लेकर अपने प्राणों की आहुति दे दिए थे. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी को 29 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया जो क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर है.

कार्यक्रम में ये भी थे उपस्थित

अन्य वक्ताओं में कार्यकारी अध्यक्ष संजय मलाकार, संजय सिंह, ललन झा, अप्पू तिवारी, राजेश कर्मकार, मनोज गुप्ता, अरूप मल्लिक, मंजू राज, संगीता कुमारी, संभू श्रवण, सैलेश सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, रौशन सिंह, बबलू करुआ, प्रवीन प्रसाद, संतोष सिंह, सुधीर कुमार, सूरज कैवर्तो, मृत्युंजय सिंह,धर्मवीर सिंह, मंगल टुडू, ललित सिंह, सावत्री देवी, कंचन देवी, सरस्वती देवी, सचिन प्रसाद, राजेश कुमार, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर