Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव की घोषणा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार के प्रयासों का प्रतिफल बताया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा के निरंतर दबाव और झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को दिए गए अंतिम अल्टीमेटम के बाद ही चुनाव की घोषणा संभव हो सकी है। दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि वर्षों तक राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव को जानबूझकर लटकाया, अटकाया और भटकाया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में ही मानगो नगर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा स्थित जीपी क्लब हाउस में मंगलवार को हिंद एकता सामाजिक संस्था, जमशेदपुर की ओर से एक भव्य मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सद्भावना को और अधिक मजबूत करना बताया गया।समारोह के…
नमन कार्यालय सहित काशीडीह नाई संघ, भालूबासा जंबू अखाड़ा, बिरसानगर साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल एवं बागबेड़ा लाल बिल्डिंग चौक आदि स्थानों में भाजपा नेता ने किया झंडोत्तोलन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नमन कार्यालय में गरिमामय झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने नमन कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों के गणमान्य प्रतिनिधियों, युवाओं एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी स्थित डोंगा घाट में नहाने के दौरान डूबे 12 वर्षीय बालक अंकुश कालिंदी का शव घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को बरामद कर लिया गया। बुधवार सुबह रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद घटना स्थल के समीप से ही शव को बाहर निकाला। शव बरामद होते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं अंकुश असामयिक मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उद्यमी पुत्र कैरव गांधी अपहरण कांड में जमशेदपुर पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कार जप्त कर ली गई है और हथियार भी बरामद कर लिया है. कैरव गांधी को पुलिस ने साहसिक रणनीति के तहत सुरक्षित मुक्त कराया. सूत्रों के अनुसार जब कार से अपहर्ता कैरव को एक ठिकाने से दूसरे ठिकाने पर शिफ्ट कर रहे थे, उसी समय पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया था. सूत्रों के अनुसार, पुलिस को तीन दिन पहले ही अपहर्ताओं के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी. हालांकि, उस ठिकाने पर सीधे…
प्रो.संजय द्विवेदी. जनसंचार और पत्रकारिता की शिक्षा आज एक विशिष्ट अनुशासन बन चुकी है। देश में पत्रकारिता और जनसंचार शिक्षा पर केंद्रित चार विश्वविद्यालय कार्यरत हैं, लेकिन हमें यह जानना चाहिए कि पं. माखनलाल चतुर्वेदी ने ही सबसे पहले पत्रकारिता विद्यापीठ (विश्वविद्यालय) का सपना देखा था। उन्होंने भरतपुर(राजस्थान) में 1927 में आयोजित संपादक सम्मेलन में कहा था-“हिंदी समाचार पत्रों में कार्यालय में योग्य व्यक्तियों के प्रवेश कराने के लिए, एक पाठशाला आजकल के नए नामों की बाढ़ में से कोई शब्द चुनिए तो कहिए कि एक संपादन कला के विद्यापीठ की आवश्यक्ता है। ऐसी विद्यापीठ किसी योग्य स्थान पर बुद्धिमान,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय रेलवे ने पूर्वी रेलवे के हावड़ा इलेक्ट्रिक लोको शेड में WAP-7 श्रेणी के एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को “मुखी” नाम देकर भारत में वन्यजीव संरक्षण की सफलता को एक अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोकोमोटिव को विशेष रूप से चीते की गति, चपलता और भव्यता को दर्शाने के लिए चित्रित किया गया है, जो भारत के सबसे तेज स्थलीय जानवर की भावना का प्रतीक है। मुखी का भारत के संरक्षण अभियान में विशेष महत्व है। वह ज्वाला की संतान है, जो माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 17 सितंबर 2022 को शुरू की गई परियोजना चीता के तहत नामीबिया से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में 87 साल पहले 1939 को कर्नाटक मंगलौर के सुदूर गांव मुराईकोडी में कृषक परिवार लाजरस फर्नांडीज एवं कार्मीन लोबो के घर जन्मे फादर कामिल रत्नाकर प्रभु के जीवन के 57 साल का कालखंड झारखंड एवं झारखंडियों के उत्थान को समर्पित है और उनका अरमान है कि सेवा समर्पित जीवन का आखिरी दम भी यहीं निकले। सेंट जोसेफ मिडिल एवं हाई स्कूल गोलमुरी, सेंट जेवियर मिडिल स्कूल हाई स्कूल चाईबासा, सेंट जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, कौशल विकास के माध्यम से जन एवं ग्राम विकास हेतु सुंदरनगर में समेकित विकास केंद्र, कैथोलिक चैरिटी, विकास भारती की स्थापना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीएच एरिया निवासी कारोबारी देबांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में एसएसपी पीयूष पांडेय ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि 13 जनवरी को हुए अपहरण के बाद से ही पुलिस की कई टीमें लगातार जांच और छापामारी में जुटी हुई थीं। पुलिस की पहली प्राथमिकता कैरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी थी, जबकि दूसरी प्राथमिकता अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपहरण के बाद परिजनों के पास रंगदारी की मांग को लेकर फोन आया था, लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बहुचर्चित जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में करीब एक दशक बाद न्याय की घड़ी आ ही गई। एडीजे-5 मंजू कुमारी की अदालत ने मंगलवार को इस सनसनीखेज मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए झामुमो नेता दुबाराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत 3 साल की अतिरिक्त सजा और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं हत्या मामले में शामिल अन्य छह…
