Jamshedpur : मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद चुनाव रघुवर सरकार की पहल का परिणाम : दिनेश कुमार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव की घोषणा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सरकार के प्रयासों का प्रतिफल बताया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा के निरंतर दबाव और झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को दिए गए अंतिम अल्टीमेटम के बाद ही चुनाव की घोषणा संभव हो सकी है।

दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि वर्षों तक राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव को जानबूझकर लटकाया, अटकाया और भटकाया। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में ही मानगो नगर निगम का और जुगसलाई नगर परिषद का परिसीमन तय कर लिया गया था, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 के बाद पहली बार जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव होने जा रहा है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। वर्षों की यह देरी राज्य सरकार की अकर्मण्यता और स्थानीय लोकतंत्र के प्रति उदासीन रवैये को दर्शाती है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर