Author: फतेह लाइव • एडिटर
गोलमुरी 10 नंबर बस्ती में रहने वाले कर्मचारियों को भी मिले क़्वार्टर की सुविधा टाउनशिप में सफाई शुल्क लेने के मामले का भी विरोध, बहाली पर भी गंभीर फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक यूनियन अध्यक्ष राकेशवर पांडे की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. बैठक में सबसे पहले अपने से बिछड़े हुए साथियों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके उपरांत यूनियन के आय-व्यय एवं सावधि खातों की जानकारी कार्यकारिणी के सदस्यों के सामने रखी गई, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया. कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रमुखता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटॉड थाना क्षेत्र के ईदगाह मोड़ में बुधवार देर शाम को इरशाद अंसारी को गोली लग गई. जानकारी के अनुसार जेसीबी संचालक और एक वाहन में आए व्यक्ति के बीच में पैसे को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद इतना गहरा हो गया कि एक दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे. अंततः देर रात दोनों के बीच में फिर कहासुनी हुई. इसके बाद दोनों के बीच में गोली चल गई, जिसमें तीसरे व्यक्ति शमसुद्दीन अंसारी के के बेटे इरशाद अंसारी को गोली लग गई. आनन फानन में उसे मधुपुर…
झारखंड वासी एकता मंच की ओर से रीगल मैदान में भव्य टुसु मेला, लाखों लोगों ने उठाया लुत्फ अंदर तस्वीरों में देखें टुसू मेला फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में झारखंड वासी एकता मंच की ओर से बिष्टुपुर ऐतिहासिक गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन किया गया, जिसमे झारखंडी संस्कृति, परंपरा के एकता का अनोखा संगम देखने को मिला. मेला में जहां दूर दराज से क्षेत्रों से लोग विशाल टुसु प्रतिमा व चौड़ल लेकर आये थे, वहीं झुमुर सम्राट संतोष महतो के गीतों ने पूरा माहौल को टुसुमय बना दिया. मेला में आये दर्शकों के साथ साथ अतिथि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गोपाल मैदान में आयोजित टुसू मेले में उस वक्त अफरा–तफरी का महौल बन गया, जब डांस करने के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के युवक ने चाकूबाजी शुरू कर दी. इस घटना में सोनारी रुपनगर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. अचानक हुई इस घटना से मेले में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए. घायलों की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत नया बाजार रामटेकरी रोड स्थित फिरंगी चौक के पास बीती रात चोर ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। शादी के माहौल और मेहमानों की आवाजाही का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुसा और करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने व नकद लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। नया बाजार निवासी अमृतपाल सिंह सग्गु ने पुलिस को बताया कि उनके घर में शादी का आयोजन चल रहा था। इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपकार संघ एवं सोनारी थाना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 23 जनवरी को उपकार संघ के प्रांगण में सुबह 9:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. सोनारी थाना समिति के सचिव व उपकार संघ के संरक्षक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, जो रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे और समाज सेवा…
भाजपा समाज के अंतिम पायदान कर खड़े व्यक्ति को सहयोग करने के लिए है : दिनेश कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी पर भाजपा बिरसानगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष बबलू गोप के द्वारा जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा प्रदत्त कम्बल का वितरण उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय संथाल बस्ती, मोहरदा बिरसानगर में जरूरतमंदों के बीच किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे. दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सहयोग करने के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सभागार में मंगलवार को लिगल एड डिफेंस कौंशिल (एलएडीसी) तथा अधिकार मित्र (पीएलवी) के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. मुख्य प्रशिक्षक चीफ एलएडीसी विदेश सिन्हा ने बताया कि किसी भी कैदी के कानूनी सहायता से जुड़े बंदी आवेदन पत्र पर त्वरित संज्ञान लेकर कानूनी सहायता दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ करनी है. इसमें किसी तरह का विलंब कैदी के कानूनी अधिकार का हनन होगा. उन्होंने न्यायिक अभिरक्षा में रहने वाले कैदी को किस तरह की कानुनी मदद दी जा सकती है उसके बारे में विस्तार से बताया. वहीं डिपुटी एलएडीसी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा गाड़ाबासा शीतला माता मंदिर कमिटी के संयोजक सह आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मध्य बागबेड़ा पंचायत के रामनगर में जरूरतमंद महिलाओं एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं बुजुर्ग मौजूद रहे। कंबल पाकर महिला एवं बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने कन्हैया सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में यह सहायता उनके लिए बहुत बड़ी राहत है। लोगों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सहयोग और संवेदना…
आरोप कि एक जमीन के दस्तावेज पर कई लोगों को घर के लिए दिया लोन चार ट्रस्टी ने मिल कर सार्वजनिक बयान दिया कि कोई गड़बड़ी नहीं श्याम सुंदर का दावा कि पीएफ ट्रस्ट में कोई ऐसा काम नहीं हुआ जो गलत फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा पीएफ ट्रस्ट से गलत तरीके से बिल्डिंग लोन स्वीकृत करने की बात सार्वजनिक हुई है तो टाटा स्टील प्रबंधन ने इस पर संज्ञान लिया है. इसकी आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है, क्योंकि मामला नैतिकता से जुड़ा हुआ है. ये भी पढ़ें : Tata Workers Union : इस समर में जो तटस्थ है, समय…
