Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  शहर के कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण के आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इस बीच पुलिस का शक अब अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिंह गिरोह पर है. अजय बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज का रहने वाला है. वह गया के डॉक्टर दंपत्ति पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता के अपहरण में गया जेल में सजा काट रहा है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेगी. अजय का गिरोह हाई प्रोफाइल लोगों का अपहरण करता है. इसके लिए…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता विभाष चंद्र सिंह का बुधवार सुबह 10 बजे टाटा मेहरबाई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे लगभग 70 साल के थे. उन्होंने जमशेदपुर जिला बार संघ में 1989 में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया और उसी समय से लगातार अभी तक वह क्रिमिनल और सिविल दोनों तरफ अपना प्रैक्टिस करते थे. उनके सुपुत्र कुणाल भी अधिवक्ता हैं. वे नामदाबस्ती गोलमुरी जमशेदपुर में रहते थे. उनके निधन की सूचना पर न्यायलय में शोक की लहर है. अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, रतिंद्र नाथ दास, बलाई पंडा, कुमार राजेश रंजन,…

Read More

भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से की शिष्टाचार भेंट फतेह लाइव, रिपोर्टर.  भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के साकची कालीमाटी रोड स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, पार्टी की भावी रणनीतियों एवं जमशेदपुर महानगर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने संजीव सिन्हा को जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ…

Read More

23 जनवरी (जयंती प्रसंग) आजादी के लिए अपनी चिठ्ठी में पूछा-“मां, हम कब तक सोते रहेंगे प्रो.संजय द्विवेदी. ये 1912 का साल था, उन्होंने अपनी मां को जो चिठ्ठी लिखी थी, वो चिट्ठी इस बात की गवाह है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मन में गुलाम भारत की स्थिति को लेकर कितनी वेदना थी। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। सैंकड़ों वर्षों की गुलामी ने देश का जो हाल कर दिया था, उसकी पीड़ा उन्‍होंने अपनी मां से पत्र के द्वारा साझा की थी। उन्‍होंने अपनी मां से पत्र में सवाल पूछा था कि, “मां, क्‍या हमारा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनने पर चयन पद्धति पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा नितिन नवीन को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी अब कार्यकर्ताओं की पार्टी नहीं, बल्कि कैडर के नाम पर सिर्फ एक व्यक्ति की पार्टी बन चुकी है. बीजेपी यह दावा करती रही है कि वह आंतरिक लोकतंत्र में विश्वास रखती है, लेकिन सच्चाई यह है कि वहां एक ही व्यक्ति का आदेश…

Read More

राजेश राय. भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की ताजपोशी से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में जोश एवं उल्लास है। युवा हाथों में नेतृत्व का बागडोर मिलने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों को और अधिक गतिशीलता मिलेगी। उक्त बातें नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से कही। डॉक्टर सिंह ने कहा कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी का सांगठनिक विकास और विस्तार और मजबूती के साथ होगा। उन्होंने कहा कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन टाटानगर कांग्रेस के अन्तर्गत उत्तर सुसनीगडिया पंचायत में प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के अध्यक्षता में गणेश मंदिर मैदान गोलपहाड़ी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्रा शामिल हुए। चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय गारंटी रोजगार अधिनियम 2005 (मनरेगा) को छिन्न-भिन्न करते…

Read More

फतेह लाइव, डेस्क. बिहार के पटना के बांकीपुर के भाजपा विधायक नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी. पीएम ने कहा कि पार्टी में नितिन नबीन उनके बॉस हैं और वे खुद एक कार्यकर्ता हैं. भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के औपचारिक ऐलान का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र और भाजपा की परंपरा के तहत आज से नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं. मैं पीएम जरूर हूं, लेकिन पार्टी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन को बनाए जाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि एक युवा नेतृत्व को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी में प्रतिभा और परिश्रम को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव युवाओं को आगे बढ़ाने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर देशभर के साथ लौहनगरी जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष लड्डू वितरण कर आम जनों के साथ खुशियां साझा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग…

Read More