Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास शनिवार शाम हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में लाल कुमार विश्वकर्मा की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम विश्वकर्मा ने देर रात टीएमएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने रविवार दोपहर सीतारामडेरा थाना का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों के समर्थन में पश्चिमी जमशेदपुर विधायक सरयू राय, भाजपा नेता नीरज सिंह, प्रीति सिन्हा समेत अन्य लोग भी थाना पहुंचे। परिजन दुर्घटना में शामिल चेसिस के मालिक से मुआवजे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में हजारीबाग के जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से 31 दिसंबर 2025 की रात फरार हुए तीन सजायाफ्ता कैदियों को हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कैदियों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया है। जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि बीती रात करीब डेढ़ बजे तीन कैदी जेल से फरार हो गए हैं। जांच में सामने आया कि कैदियों ने वार्ड की खिड़की का रॉड काटा, बेडशीट के सहारे नीचे उतरे और दीवार फांदकर फरार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सामाजिक संस्था कोल्हान वेलफेयर टीम और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सौजन्य से बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर रक्तदान करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। शिविर में कुल 25 युनिट रक्त संग्रह किया गया। सर्वप्रथम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी व ट्राइबल ब्लड मैन राजेश मार्डी ने माल्यार्पण कर इस शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति सम्मान पत्र के साथ साथ विशेष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सीजीपीसी के वर्तमान प्रधान भगवान सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए दोबारा प्रधान बनाए जाने पर मानगो सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखवंत कौर, चेयरमैन लखविंदर कौर, सुरेंद्र कौर महासचिव गुरप्रीत कौर ने अपनी पूरी टीम के साथ प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी कर्मजीत कौर को सरोपा एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया. इसके साथ ही सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत ग्रेवाल, सेंट्रल नौजवान सभा के महासचिव सुखवंत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर 16 से 18 जनवरी 2026 तक होने जा रही प्रतिष्ठित स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट के 75वें संस्करण की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्ष 1951 में शुरू हुए इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट को टाटा स्टील के निरंतर सहयोग से नई ऊंचाइयां मिली हैं। प्लैटिनम जुबिली वर्ष में प्रवेश कर चुका यह टूर्नामेंट भारतीय गोल्फ परंपरा में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्लैटिनम जुबिली संस्करण का आयोजन बिष्टुपुर स्थित 18-होल बेल्डीह गोल्फ कोर्स और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में संयुक्त रूप से किया जाएगा। इस बार 250 से अधिक गोल्फर खिताब की दौड़ में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वर्गीय शिवरतन देवी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, संध्या को एक भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनकर शर्मा एवं अनुराग शर्मा के आवास में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय शिवरतन देवी की स्मृति को नमन करते हुए कला, संस्कृति और रंगमंच के माध्यम से सामाजिक संवेदनाओं को अभिव्यक्त करना था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शिवरतन देवी को श्रद्धांजलि देते हुए हुआ। इस कार्यक्रम का मंच संचालन शीतल सुगन्धिनी बागे द्वारा बड़े ही संदर ढंग से किया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत आद्वितीया साहा द्वारा प्रस्तुत नृत्य से हुई, इसके पश्चात…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर सफीगंज एवं छपरिया मोहल्ला में 4 इंची पाइपलाइन बिछाने को लेकर उत्पन्न विवाद समाप्त हो गया. ज्ञातव है कि सफीगंज मोहल्ला को पहले उपलब्ध कराने के लिए नई 4 इंची की पाइपलाइन बिछाई जा रही थी और छपरहिया मुहल्ला के कुछ लोगों द्वारा पाइपलाइन लगाने का कार्य रोक दिया गया था. विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर यह तय हुआ की कि 4 इंची पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा करने के बाद काली मंदिर के नजदीक एक साल पूर्व लगा हुआ वॉलव को टाइट करके वेल्डिंग कर दिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत धरना एवं उपवास कार्यक्रम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में साकची पुराना कोर्ट के समीप डाॅ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी जी शामिल हुए. धरना एवं उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के नरेंद्र मोदी ने दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से महात्मा गाँधी राष्ट्रीय गारंटी रोजगार अधिनियम (मनरेगा) को छिन्न-भिन्न करते हुए मूल स्वरूप…
दीनानाथ पांडेय ने मजदूर हितों-राजनीति के क्षेत्र में शानदार काम किया : सरयू राय समय देख कर काम नहीं करते थे दीनानाथ पांडेय : राकेश्वर पांडेय फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि पर असंगठित क्षेत्र के 150 से ज्यादा श्रमिकों का सम्मान किया गया। यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय बारात भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे। विशिष्ट अतिथि के…
ठगे और छले गए ग्रामीणों के पक्ष में सांसद और विधायक आगे आकर रोके स्थानांतरण- विकास सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड सरकार की मेघा दूध डेयरी का मानगो के बालीगुमा सुखना बस्ती में लगने वाला 50 टीएलपीडी का प्लांट अब मानगो के बालीगुमा सुखना बस्ती में नहीं बनेगा. उस प्रोसेसिंग प्लांट को सरायकेला खरसावां जिले के तितिरबिला ग्राम में स्थानांतरित कर दिया गया है. इस स्थानांतरण की अंतिम मोहर लगाकर शुक्रवार को हुई झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में पूरा कर लिया गया. प्लांट की स्थानांतरण होने पर एक दशक से अधिक समय से मानगो बालीगुमा सुखना बस्ती के ग्रामीणों…
