Author: फतेह लाइव • एडिटर
अंदर देखें – Video, प्रधान और अन्य सिख नेताओं ने बताया इसे ऐतिहासिक पल, भगवान सिंह की समाज को अहम देन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिखों की अगुवाई करने वाली सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) 1943 के स्थापना बाद संगत को बहुत ही आहम तोहफा देने वाली है. यह पल इसलिये ऐतिहासिक होने वाला है कि बुधवार को सीजीपीसी के इतिहास में पहली बार नगर कीर्तन के बाद सेंट्रल दीवान सीजीपीसी की नई अत्याधुनिक बिल्डिंग में होने वाला है. अब तक यह सेंट्रल दीवान साकची गुरुद्वारा मैदान में होता था. पिछले कुछ सालों से साकची गुरुद्वारा के…
आमजन त्रस्त, पुलिस व्यवस्था की उड़ा रहे धज्जियाँ फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना इलाके में पिछले कई सालों से आम जन एक प्याक के आतंक से त्रस्त है. पिछले दिनों वह लंगड़ा हुआ. चर्चा हुई की गोली लगी. सदर से लेकर अभिषेक अस्पताल तक इलाज चलाया गया. एक पार्टी के युवा नेता ने उसकी मदद की. सब कुछ शांत था, लेकिन अचानक वह लंगड़ा फिर पीके बौखला गया. उसके भाई को भागना पड़ा. माननीय पिता की तो क्या कहें. इस प्याक के आतंक की बात करें तो उसके घर के आसपास सीसीटीवी लगे हुए हैं. उसकी लावारिस गाड़ी…
फ़तेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गत चार जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह साहेब के 359वें प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन में खालसा एड ने संगत के बीच सेवा की. गोलमुरी अग्निशमन विभाग के पास शिविर लगाकर नगर कीर्तन में शामिल स्कूली बच्चों, जत्थों और संगत के बीच चाय और पकौड़ी का वितरण किया गया. इस सेवा शिविर को सफल बनाने में रंजीत सिंह, मनमोहन सिंह, प्रीतम सिंह, पपिंदर सिंह, राजा सिंह, गुरदीप सिंह, बॉबी सिंह, सोनू सिंह, बीपी सिंह, जसपाल सिंह, गोग्गा सिंह, ओंकार सिंह, गुलशन सिंह, दविंदर सिंह, चीनू सिंह आदि सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह के जंगलों में जुगसलाई खचांजी मोहल्ला निवासी सोहेल अली की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर-6 निवासी ऋषि दलई, जसबीर सिंह और लवप्रीत सिंह गिल शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चीनी चापड़, लोहे का धारदार दाब, लोहे का फरसानुमा हथियार, घटनास्थल से खून लगी मिट्टी का नमूना सहित अन्य सामग्री बरामद की है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं सिटी एसपी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में शहर की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन के आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की जानकारी तीनों अधिकारियों को दी तथा प्रशासन से निरंतर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर मानगो निवासी महेंद्र जिसने साबित कर दिखाया है कि अगर हिम्मत और जुनून आपके अंदर हो तो कोई भी रुकावट आपको आपके मंजिल तक पहुंचने से रोक नहीं सकती। एक साधारण परिवार का ये लड़का जिसे आज पूरा जमशेदपुर ओर झारखंड गौरांवित महसूस कर रहा है, जो अपने विश्वास और निडर बढ़ते कदमों से बहुत जल्द बॉलीवुड में दस्तक देने की ओर तेजी से बढ़ रहा है. बड़े बड़े influencers जाने माने सितारे भी इनकी जिद और एक अलग पहचान बनाने की कोशिश में इनका साथ और इनके हौसले को सराह रहें हैं. बॉलीवुड स्टार सोनू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंद कैदियों का डांस करते हुए वीडियो वायरल होने से जुड़ी खबरों पर संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान कोर्ट जेल प्रशासन और राज्य सरकार के जवाब से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं दिखा. अदालत ने सरकार द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे को अधूरा माना और कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों (वार्डर या सहायक जेलर) को सस्पेंड करना काफी नहीं है. चीफ जस्टिस की खंडपीठ ने पूछा कि जेल की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. जहां सिदगोड़ा थाना परिसर से मई 2025 में फरार हुए आरोपी मोहित सिंह को पुलिस ने मंगलवार को न्यायलय परिसर के बाहर से उस वक्त धर दबोचा, जब वह अग्रिम जमानत के लिए न्यायलय में प्रस्तुत होने पहुंचा था. पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की का रही है. मोहित पर सिदगोड़ा थाना में आर्म्स और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज है. पुलिस ने मार्च 2025 को सिदगोड़ा क्रॉस रोड नंबर 2 में छापेमारी कर अंशु चौहान को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था.…
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन मेन रोड में भी दिया घटना को अंजाम, पुलिस हुई सक्रिय फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एक जनवरी की रात में टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर खड़ी टाटा खड़गपुर पैसेंजर के कोच के अंदर, एक यात्री के साथ उसके सामान की छिनतई करने के प्रयास में दो अज्ञात हमलावरों द्वारा उसके ऊपर चाकू से अनेकों जगहों पर वार किए गए थे. ये वार किस यात्री पर हुए इसका खुलासा नहीं हुआ है. इन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, एवं रेल थाना टाटानगर में केस दर्ज किया गया था.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ को लेकर झारखंड भाजपा ने प्रदेश स्तरीय 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के संयोजक राकेश प्रसाद बनाए गए हैं, जबकि जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को भी समिति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि वी बी_जी. राम जी. बिल से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक दुष्प्रचार के विरुद्ध पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं जन-जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान की रणनीति को लेकर कल संध्या भाजपा की वर्चुअल बैठक आयोजित…
