Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में घाघीडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में मनसा मंदिर परिसर में सांसद बिधुत बरन महतो के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य शीत ऋतु में असहाय एवं गरीब लोगों को राहत प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, धीरज सिंह, बीरेंद्र पासवान, जितेंद्र, पिंटू सिंह एवं आदित्य सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश…
खरसावां से लौटने में जवानों की बस पोटका में दुर्घटनाग्रस्त, इलाज में देरी पर जवानों में भर आया आक्रोश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे मुसाबनी स्थित सीटीसी परिसर में देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से आक्रोश फैल गया. घायल जवानों ने सीटीसी परिसर में करीब एक घंटे तक हंगामा किया. बाद में वरीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, तब जाकर मामला शांत हुआ. जानकारी के अनुसार, सीटीसी मुसाबनी में प्रशिक्षण ले रहे जवानों…
गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर निहाल हुई संगत, भाई मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले ने कीर्तन रूपी सुनाया जाफरनामा बीबी कमलजीत कौर के भाषण ने गिले शिकवे भूलकर गले लगाने वालों को बताया दरियादिल इंसान, एका पर दिया बल दोबारा प्रधान बनाये जाने पर भगवान सिंह एंड टीम सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर. चुं कार अज हमा हीलते दर गुजश्त, हलाल असत बुरदन ब शमशीर दसत…, ये जाफरनामा शुक्रवार को गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में शहर के विख्यात कीर्तनी भाई मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले ने संगत में जोश तो भरा ही, साथ ही उन्हें गुरु महिमा में लीन कर दिया. मौका था यहां…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में भुइंयाडीह स्थित ऑक्सीजन कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता की। इस पावन अवसर पर कथा वाचक श्री श्यामा चरण महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित अमृतवाणी का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, मानव जीवन के उद्देश्य, धर्ममय आचरण तथा वैराग्य के गूढ़ रहस्यों का अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली ढंग से वर्णन किया गया। महाराज जी की वाणी ने श्रोताओं के हृदय, मन और आत्मा को भक्ति, ज्ञान एवं आध्यात्मिक चेतना से आलोकित किया। इस अवसर…
बड़ी संख्या में ओबीसी और भूमिहार कमेटी मेंबरों के साथ किया कंबल वितरण यूनियन कार्यालय में केक काटा गया, उत्तराधिकार पाने की जतन करते दिखे श्याम सुंदर फतेह लाइफ, रिपोर्टर. टाटा स्टील की मान्यता प्राप्त टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह का शुक्रवार (2 जनवरी) को जन्मदिन मनाया गया. साल भर पहले शैलेश कुमार सिंह की जान पर बन आई थी. पहले टीएमएच में इलाज हुआ था. फिर हैदराबाद जाना पड़ा था. बड़ी आंत काटी गई. पेट के पास थैला लगाया गया. इसके बाद उनके जान में जान आई. हो सकता है कि निकट भविष्य में और…
सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की सेवा का किया बंटवारा, वर्चुअल बैठक में हुई बड़ी घोषणा फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 4 जनवरी को रिफ्यूजी कॉलोनी से आरंभ होगा. सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह की निजी व्यस्तता के कारण सभा की एक वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रकाश पर्व पर 4 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर विचार विमर्श किया गया. सरदार अमरीक सिंह ने जानकारी दी कि 4…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से शुक्रवार को मिला और मानगो नगर निगम क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं पर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव में आरक्षण व्यवस्था एवं जाति प्रमाण पत्र आरक्षित श्रेणी से चुनाव लड़ने वाले पात्र अभ्यर्थियों का जाति प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं हो पा रहा है, जिससे वे चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले पा रहे हैं। इसे समय से जारी करने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, मानगो क्षेत्र में हो रही अत्यधिक ट्रैफिक जाँच पर…
सरकार पेसा नियमावली को सार्वजनिक कर दे ताकि गुण दोष सामने आ जाए हर नियमावली में होती है संशोधन की गुंजाइश, पेसा में भी है फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि पेसा नियमावली मामले का अनावश्यक रूप से राजनीतिकरण किया जा रहा है। यहां जारी बयान में सरयू राय ने कहा कि सरकार और विपक्ष की ओर से इस बारे में आ रही प्रतिक्रियाएं राजनीति से प्रेरित प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि पेसा अधिनियम पारित होने के कई वर्षों तक पेसा नियमावली नहीं बन पाने के कारण जो असमंजस की स्थिति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित रविवार, 4 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ पूरी कर ली हैं। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब के साथ शहर की सड़कों पर भक्ति रस बिखेरते हुए निकलेगा और इसका समापन साकची गुरुद्वारा साहिब में भव्य स्वागत के साथ होगा। शुक्रवार को नगर कीर्तन की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की अनौपचारिक बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अगुवाई में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर में पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिवार के सदस्यों पर सुभाष यादव के परिवार के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अंकित शुभम और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना 11. 30 बजे की आसपास की बताई जा रही है। अंकित शुभम के पिता ने बताया कि घटना के वक्त बेटे को कई बार बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने घेरकर बेटे को मारपीट कर लहूलोहान कर दिया। वहीं, चार पहिया वाहन से चढ़ाकर जान से मारने…
