Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टाटा मोटर्स में वर्ष 2026 की शुरुआत जनरल ऑफिस और विभिन्न डिविजनों में केक काटकर एक दूसरे को बधाइयां देकर एवं आने वाले वर्ष में प्रोडक्शन क्वालिटी और सेफ्टी जैसे विषयों पर चर्चा करके की गई। जनरल ऑफिस के कार्यक्रम में प्लांट हेड सुनील तिवारी, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया एवं नव वर्ष की बधाइयां दी। इस अवसर पर प्लांट हेड सुनील तिवारी ने अपने संबोधन में कहा वर्ष 2025 में ज्यादातर महीने प्रोडक्शन और बिक्री सामान्य से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त करण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मिला एवं सिख समुदाय की ओर से उन्हें सर्वप्रथम नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. साथ ही उपायुक्त करण सत्यार्थी द्वारा जनहित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शाल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर सेंट्रल कमेटी के प्रतिनिधियों ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर 4 जनवरी को दिन के 11 बजे रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले विशाल नगर कीर्तन की विस्तार से जानकारी देते…
केक कटिंग के साथ पौधारोपण और स्थानीय लोगों में मिठाई और मातृ शक्ति के बीच किया गया साड़ी का वितरण फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के प्रसिद्ध श्रमिक नेता एवं टीडब्ल्यूयू (TWU) के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह का जन्मदिन बलदेव बस्ती, जुगसलाई में हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ शुक्रवार को मनाया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मजदूर साथी, स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने एवं पौधारोपण से हुई. उपस्थित लोगों ने सिंह को फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. अपने संबोधन में शैलेश सिंह ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर 2 एक महिला का शव फंदे से लटका पाया गया। मृतिका की पहचान सलोनी मुखी (28) के रूप में की गई है। सलोनी की बड़ी बहन सारथी मुखी ने बताया कि सलोनी की शादी 2022 में उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी गुमसुम रहती थी और पिछले दो साल से अपनी बहन के घर रह रही थी। बीती रात खाना खाने के बाद वह सोने गई थी, लेकिन सुबह उसका शव पंखे से झूलता मिला। घटना के बाद से उसका पति उमंग मुखी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिला प्रशासन इन दिनों सड़क सुरक्षा माह मना रहा है, जिसके तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा एक अनोखा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को दंडित करने के बजाय उन्हें माला पहनाई गई और फूल देकर स्वागत किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सकारात्मक तरीके से नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था, ताकि वे गलती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में स्थाई रूप से कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने, बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत वसूले जा रहे जलकर के आय–व्यय का लेखा प्रस्तुत करने तथा पंचायत भवन में हुई चोरी, आगजनी अथवा गबन के साक्ष्य छिपाने की आशंका की सत्यता की जांच कराने को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में स्थाई कचरा उठाव की व्यवस्था के लिए ग्राम सभा की तिथि…
मानगो में एनसीपी पार्टी की बैठक आयोजित, गुवा गोलीकांड का भी उठाया मसला फतेह लाइव, रिपोर्टर. एनसीपी पार्टी द्वारा मानगो क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मानगो नगर निगम क्षेत्र प्रभारी तन्मय सरकार ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष सौरव ओझा ने किया। कार्यक्रम में एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी (नगर निकाय ) डॉ पवन पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा उपस्थित थे। अपने संबोधन में डॉ पवन पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार ने झारखंड गठन के पूर्व से ही वर्षों से लंबित पड़े पेसा कानून को आखिरकार लागू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के पदाधिकारी श्री अर्नव मिश्रा ने धालभूम अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पश्चात नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को अपनी ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। शिष्टाचार भेंट के दौरान उपायुक्त द्वारा श्री मिश्रा को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े विषयों के प्रभावी निष्पादन तथा अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में मार्गदर्शन…
नैतिकता, सततता और जिम्मेदार विकास के भविष्य पर होगा वैश्विक मंथन फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआइ – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर में जे.आर.डी. टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स के तत्वावधान में तीसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 आयोजित किया जाएगा. यह सम्मेलन 9 जनवरी 2026 (शाम 4:30 बजे) से 11 जनवरी 2026 (दोपहर 1:00 बजे) तक एक्सएलआरआइ परिसर में संपन्न होगा. इस सम्मेलन का विषय है व्यवसाय और नेतृत्व की पुनर्कल्पना: नैतिकता, सततता और जिम्मेदार विकास का भविष्य. इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य भारत एवं विश्वभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग जगत के नेताओं, नीति-निर्माताओं और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश पर नव वर्ष के दिन 1 जनवरी को रात्रि 10 बजे से रात 12 बजे तक जमशेदपुर के विभिन्न चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन पर शीत लहरी और कन कनाती ठंड में सड़क के किनारे सो रहे गरीब व जरूरतमंद लोगों को बीच सीजेएम विशाल गौरव और डालसा सचिव कुमार शौरव त्रिपाठी द्वारा ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसका कोई नहीं है उसके लिए डालसा खड़ा है। भारत…
