Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिला बार संघ को साल के पहले दिन ही दुख की खबर आई. जब उन्हें पता चला कि जमशेदपुर वरिष्ठ अधिवक्ता का आकस्मिक निधन होने की जानकारी मिली. अधिवक्ता बिजन कुमार दत्ता जो वर्ष 2012 में जमशेदपुर जिला बार संघ के नियमित प्रैक्टिस के लिए अपना नामांकन दाखिल किये हुए चैंबर बिल्डिंग के टेबल नंबर 12 पर बैठते थे. बहुत ही मृदु भाषी और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. न्यायालय बंद होने के बाद वह अपने गांव मिदनापुर पश्चिम बंगाल में गए थे. वहां मॉर्निंग वॉक करने के दौरान सड़क दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई…
अर्पण परिवार पर महादेव जी किंकृपा बनी रहे – काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. अंग्रेजी नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अर्पण परिवार द्वारा झारखंड के पावन तीर्थस्थलों बाबा बैजनाथ धाम (देवघर) एवं बासुकीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भगवान शिव एवं बाबा बासुकीनाथ से देश-प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। अर्पण परिवार के सदस्यों ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कर समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का संकल्प लिया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि नववर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक साधना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गुरुवार को खरसावां गोलीकांड स्थल पर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि खरसावां गोलीकांड, संथाल हूल, बिरसा उलगुलान जैसे आदिवासी विद्रोह के गुमनाम शहीदों का चिन्हितिकरण शीघ्र होना चाहिए, तभी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के वंशजों को सिर्फ नौकरी देकर हमारा कर्तव्य समाप्त नहीं हो जाता। इन विद्रोहों में शहीदों की संख्या हजारों में रही थी, लेकिन वास्तविक आंकड़ा और नाम सामने नहीं आ पाया है। अधिकारियों द्वारा आंकड़ा काफी कम कर बताया गया था।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नव वर्ष 2026 के आगमन पर टाटा पावर जोजोबेड़ा प्लांट में एक विशेष केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा पावर जोजोबेड़ा ऑपरेशन प्रमुख कुंदन कुमार, टाटा पावर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा पावर यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव, टाटा पावर जोजोबेड़ा एच.आर. प्रमुख मनीष तिवारी ने संयुक्त रूप से केक काटा एवं सभी कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामना दी। समारोह के दौरान कुंदन कुमार ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए टाटा पावर जोजोबेड़ा के पिछले वर्ष की उपलब्धियां के बारे में बताया एवं सभी कर्मचारियों को नव वर्ष के दौरान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के शुभारंभ के अवसर पर जिलेवासियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर निदेशक एनईपी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, डीटीओ, एमवीआई व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले भर में विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नव वर्ष के अवसर पर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों ने आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्ध माताओं और अभिभावकों के साथ समय बिताया और सामूहिक रूप से भोजन किया। इस अवसर पर आश्रम का वातावरण अपनत्व, सम्मान और स्नेह से भर उठा। कार्यक्रम में शामिल सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने कहा कि नव वर्ष आते ही आम तौर पर लोग अपने परिवार, मित्रों और मनोरंजन तक सीमित रह जाते हैं, लेकिन समाज के ऐसे बुजुर्ग, जिन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. साकची स्थित सागर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे शराब दुकान में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुकान के सामने लगा ढांचा भी टूट गया. हादसे के वक्त दुकान बंद थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच भेजा…
ਭੁਜੰਗੀਆਂ ਦੀ ਨਵੀਂ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕੀਤੀ, ਪੰਜਾਹ ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ, ਰਿਪੋਰਟਰ. ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਯੂਥ ਸਿੱਖ ਦੀ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਖਾਲਸਾ ਸੇਵਾ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਬੁੱਧਵਾਰ-ਵੀਰਵਾਰ ਦੀ ਦਰਮਿਆਨੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਸਾਕਚੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਆਯੋਜਿਤ ਦੋਰੋਜ਼ਾ ਮਹਾਨ ਕੀਰਤਨ ਦਰਬਾਰ ਵਿੱਚ, ਬੀਬੀ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਪਟਿਆਲੇ ਵਾਲੇ ਨੇ ਮਹਿਮਾ ਸਾਧੂ ਸੰਗ ਕੀ ਸੁਨਹੁ ਹੋ ਮੇਰੇ ਮੀਤਾ, ਜੈ ਜੈਕਾਰ ਕਰੇ ਸਭ ਸੋਈ, ਗੁਰੂ ਮਾਨਿਉ ਗ੍ਰੰਥ ਦੇ ਸ਼ਬਦ ਦੀਆਂ ਤਰੰਗਾਂ ਗੂੰਜੀਆਂ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦਾ ਸਿਮਰਨ ਜਾਪ ਕੀਤਾ, ਤਾਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਲੋਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸੂਰ ਵਿੱਚ ਸੂਰ ਮਿਲਾਕੇ ਦਰਬਾਰ ਨੂੰ ਸੁਹਾਵਣਾ, ਭਗਤੀ ਵਾਲਾ ਅਲੌਕਿਕ, ਰੂਹਾਨੀ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ…
शहीदी दिवस को समर्पित था कार्यक्रम, प्रधान भगवान, शैलेन्द्र, बीबी कमलजीत कौर समेत कई ने की सेवा फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री गुरु गोबिंद सिंह साहेब के दो छोटे लाल, माता गुजरी जी एवं अन्य शहीदों के दिहाड़े (दिवस) को समर्पित हर साल की तरह 31 दिसंबर की देर शाम कड़ाके की ठंड को देखते हुए टाटानगर स्टेशन के बाहर आउट गेट के सामने यात्रियों और राहगीरों के बीच गर्म दूध का वितरण किया गया. साथ में बिस्किट भी बांटे गए. यह आयोजन गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा के द्वारा आहूत किया गया था. ग्रंथी बीबी गुरमीत कौर ने अरदास की,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना कअंतर्गत गंडक रोड स्थित क्वार्टर नंबर एल4/108 में मंगलवार देर शाम चोरी की घटना सामने आई है। क्वार्टर निवासी प्रकाश शर्मा के घर चोरों ने पीछे के रास्ते से घुसकर नकद और गहनों की चोरी कर ली। घटना के समय पूरा परिवार घर से बाहर था, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का पूरा मौका मिल गया। प्रकाश शर्मा टाटा स्टील से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे अपने परिवार के साथ बिष्टुपुर स्थित फ्लावर शो देखने गए थे। करीब 7.30 बजे जब वे वापस घर…
